अब जितना मर्जी उतना यूज करें इंटरनेट, Airtel लाया अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान्स; पढ़ें डिटेल्स
एयरटेल ने यूजर्स के लिए कुछ प्लान्स पेश किए हैं. इनकी कीमत 399 रुपये से शुरू कर 4,099 रुपये तक जाती है. चलिए जानते हैं इनकी कीमत से बेनिफिट्स तक सभी डिटेल्स.
नई दिल्ली: भारती एयरटेल ने भारत के कुछ चुनिंदा टेलीकॉम सर्कल्स में अनलिमिटेड प्रीपेड रिचार्ज की रेंज पेश की है. इनमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड डाटा एक्सेस समेत वैल्यू-एडेड डिजिटल सब्सक्रिप्शन जैसे बंडल बेनिफिट्स उपलब्ध करा रहे हैं. इनमें 399 रुपये, 449 रुपये, 1099 रुपये और 4,099 रुपये शामिल हैं. इनमें अलग-अलग वैलिडिटी पीरियड और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलते हैं.
399 रुपये अनलिमिटेड प्लान:
इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, एसटीडी कॉल्स, बिना किसी लिमिट के 4G-5G डाटा और हर दिन 100 SMS शामिल हैं. यूजर्स को 28 दिनों के लिए JioHotstar Mobile का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस दिया जा रहा है. इसके साथ ही 12 महीनों के लिए एडॉब एक्सप्रेस प्रीमियम, Airtel की स्पैम प्रोटेक्शन सर्विस और फ्री हेलोट्यून की सुविधा भी दी जा रही है.
449 रुपये अनलिमिटेड प्लान:
इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, एसटीडी कॉल्स, बिना किसी लिमिट के 4G-5G डाटा और हर दिन 100 SMS शामिल हैं. इसमें पूरी वैधता के दौरान JioHotstar Mobile का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस, 6 महीने के लिए एप्पल म्यूजिक का एक्सेस, गूगल वन क्लाउड एक्सेस (30 जीबी), 20 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म एक्सेस देने वाला एयरटेल एक्सट्रीम प्ले प्रीमियम का एक्सेस दिया जा रहा है. इसके साथ ही 12 महीनों के लिए एडॉब एक्सप्रेस प्रीमियम, स्पैम अलर्ट्स और फ्री हेलोट्यून की सुविधा भी दी जा रही है.
1099 रुपये अनलिमिटेड प्लान:
इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS शामिल हैं. इसके अलावा बिना किसी लिमिट के 4G-5G डाटा की सुविधा भी दी जा रही है. इसके साथ ही फ्री हेलोट्यून की सुविधा भी दी जा रही है.
4099 रुपये अनलिमिटेड प्लान:
इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS शामिल हैं. इसके अलावा बिना किसी लिमिट के 4G-5G डाटा की सुविधा भी दी जा रही है. कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं, जिसमें फ्री हेलोट्यून की सुविधा उपलब्ध है.
कहां-कहां उपलब्ध हैं ये प्लान:
ये प्लान अभी कुछ चुनिंदा सर्कल्स में उपलब्ध हैं. इनमें पंजबा, हरियाणा, यूपी, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल और कोलकाता शामिल हैं. इनकी उपलब्धता एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए चेक की जा सकती है.