Independence Day 2026

एयरटेल ने 299 समेत 4 प्रीपेड प्लान किए बंद, अब कौन-सा प्लान है उपलब्ध?

अगर आप एयरटेल का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए एक खबर है. भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान में से कुछ को बंद कर दिया है.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: अगर आप एयरटेल का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए एक खबर है. भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान में से कुछ को बंद कर दिया है. कंपनी ने 299 रुपये, 579 रुपये, 619 रुपये और 649 रुपये वाले चार मिड-रेंज प्लान अपने रिचार्ज लिस्ट से हटा दिए हैं. इन प्लान का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अब दूसरे रिचार्ज प्लान चुनने होंगे.  

299 रुपये की जगह अब 349 रुपये में:

एयरटेल का 299 रुपये वाला प्लान काफी लोकप्रिय था. इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1 जीबी डाटा मिलता था. अब यह प्लान बंद होने के बाद ग्राहकों के लिए 349 रुपये वाला प्लान मुख्य विकल्प बन गया है. इसमें भी 28 दिनों की वैलिडिटी है, लेकिन रोजाना 1.5 जीबी डाटा मिलता है. यानी एक महीने के लिए 50 ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे. यह कीमत में करीब 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी है.

अभी कौन से प्लान उपलब्ध हैं?

एयरटेल ने अपने सस्ते एंट्री-लेवल प्लान में अभी कोई बदलाव नहीं किया है. 199 रुपये और 219 रुपये वाले रिचार्ज प्लान अभी भी उपलब्ध हैं. लेकिन मिड-रेंज सेगमेंट में 299 रुपये, 579 रुपये, 619 रुपये और 649 रुपये वाले विकल्प हट जाने से ग्राहकों के पास पहले से कम विकल्प रह गए हैं.


कंपनी क्यों हटा रही है प्लान?

एयरटेल ने इन प्लान को हटाने की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा एवरेज रेवन्यू पर यूजर (ARPU) यानी प्रति यूजर औसत कमाई बढ़ाने के लिए किया जा सकता है. टेलीकॉम कंपनियां नेटवर्क, स्पेक्ट्रम और नई तकनीक में लगातार बड़ा निवेश कर रही हैं. इसलिए ग्राहकों को थोड़े महंगे रिचार्ज की ओर शिफ्ट करना रेवेन्यू बढ़ाने की रणनीति हो सकती है. ये बदलाव एयरटेल की वेबसाइट और अन्य रिचार्ज प्लेटफॉर्म पर भी लागू हो चुके हैं.

अगर आपका रिचार्ज इन बंद प्लान में से किसी पर चल रहा था तो वैलिडिटी खत्म होने से पहले नया प्लान चुन लें. 349 वाले प्लान में डेटा थोड़ा ज्यादा मिल रहा है, लेकिन खर्च भी बढ़ गया है. सस्ते विकल्प के रूप में 199 या 219 अभी मौजूद हैं. ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुनना चाहिए.