West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

कहीं आपने भी तो इस दीवार पर नहीं लगवाया AC? हो जाएगा नुकसान

अगर आपने नया एसी खरीदा है और आप इस बात को लेकर खुश हैं कि आपको कौन-सी दीवार पर एसी लगवाना चाहिए, तो यहां हम आपको इसकी जानकारी दे रहे हैं.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: जब आप स्प्लिट एसी खरीदते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि आखिर उसे किस दीवार पर इंस्टॉल कराया जाए. एसी तभी अच्छी ठंडक देगा, जब वो सही दीवार पर लगा होगा. अगर इसे गलत दीवार पर लगा दिया जाए तो एसी की परफॉर्मेंस खराब हो जाती है. इससे बिजली का बिल भी बढ़ जाता है, जिससे आपका बजट हिल सकता है. 

अब आपको यह लग रहा होगा कि एसी को किसी भी दीवार पर लगाया जाए क्या ही फर्क पड़ेगा. लेकिन ऐसा नहीं है, एसी को सही जगह पर लगाने से ही हवा का बहाव सही रहता है. अगर सही दीवार पर एसी को इंस्टॉल न किया जाए तो कमरा गर्म होने में ज्यादा समय लेता है. चलिए जानते हैं एसी के लिए सही दीवार कौन-सी होती है. 

किन दीवारों पर एसी नहीं लगाना चाहिए?

1. मॉइश्चर वाली दीवार पर नहीं लगाना चाहिए एसी:

आपको अपने घर वो दीवार जांचे, जिस पर ज्यादा मॉइश्चर हो. लोगों की सबसे बड़ी गलती यही होती है कि एसी को नमी वाली दीवार पर लगवा दिया जाए. दीवार की नमी एसी के पार्ट्स को खराब कर सकती है. 

2. सीधी धूप वाली दीवार:

कभी-भी एसी को ऐसी दीवार पर नहीं लगाना चाहिए, जहां पर सीधी धूप आती हो. गर्म दीवार के चलते एसी को कमरा ठंडा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे एसी की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है और बिजली का बिल भी ज्यादा आता है.

3. आउटडोर यूनिट के लिए सावधानी:

आउटडोर यूनिट के लिए भी यह टिप काम करेगी. इसे कभी भी सीधी धूप वाली दीवार पर नहीं लगवाना चाहिए. वहीं, इस यूनिट के चारों तरफ करीब 1 से 3 फीट खाली जगह छोड़नी चाहिए. इससे हवा का बहाव सही रहता है और एसी ढंग से काम करात है. 

एयर कंडीशनर लगवाने के लिए कौन-सी दीवार रहेगी सही?

एसी को हमेशा ऐसी दीवार पर लगवाना चाहिए, जिसकी दीवार पर नमी न हो, सीधी धूप न आती हो. जिस दीवार पर छाया रहती है, वहां पर एसी लगाना सही रहता है. इससे बिजली भी ज्यादा खर्च नहीं होती है.