अगर रूस की तरह भारत में WhatsApp हुआ बैन तो टेंशन न लें, ये 5 ऐप हैं बेस्ट अल्टर्नेट

अगर आपके यहां भी WhatsApp बैन हो गया है या फिर आप किसी दूसरी मैसेजिंग ऐप को एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो यहां हम आपको WhatsApp के 5 विकल्पों के बारे में बता रहे हैं.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp को रूस की सरकार ने ब्लॉक कर दिया है. WhatsApp के अनुसार, ऐसा इसलिए किया गया है जिससे रूस अपनी सरकारी ऐप को प्रमोट कर सके. इस ऐप के अमेरिकन बैकग्राउंड और ओनरशिप की वजह से, रूस शायद इस प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह से भरोसा न कर पाए. देखा जाए तो यह पहला ऐसा देश नहीं है, जहां ऐसा हुआ हो. 

कई सरकारों को पता है कि WhatsApp मजबूत एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करता है. एन्क्रिप्शन का मतलब है कि मैसेज और कॉल सुरक्षित रहते हैं, इसलिए सिर्फ भेजने वाला और पाने वाला ही उन्हें पढ़ या सुन सकता है. इससे हर किसी की बातचीत प्राइवेट रहती है. यही कारण है कि WhatsApp को कई देश ब्लॉक कर रहे हैं. अगर आपके यहां भी ऐसा हुआ है तो हम आपको यहां WhatsApp के कुछ विकल्पों के बारे में बता रहे हैं, जो एकदम फ्री हैं. 

Telegram:

यह सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप में से एक है. इसके दुनिया भर में 700 मिलियन से ज्यादा यूजर हैं. यह सीक्रेट चैट के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन देता है. यह ऐप एंड्रॉइड और आईफोन दोनों पर इस्तेमाल करने के लिए फ्री है. इसमें हैवी फाइल्स भेजी जा सकती हैं. हालांकि, यहां पर फ्रॉड ग्रुप्स भी काफी एक्टिव रहते हैं, जिससे आपको सावधान रहना पड़ेगा.

Signal: 

यह एक प्राइवेट और सिक्योर मैसेजिंग के लिए जाना जाता है. यह मैसेज और कॉल को एन्क्रिप्ट करता है. यह एक्स्ट्रा यूजर जानकारी को स्टोर नहीं करता है. इससे यह और सिक्योर हो जाता है. हालांकि, अकाउंट बनाने के लिए आपको अपना मोबाइल फोन नंबर इस्तेमाल करना होगा.

Wire:

इसका सॉफ्टवेयर कोड पब्लिक के लिए ओपन है, जिसका मतलब है कि एक्सपर्ट इसकी सेफ्टी चेक कर सकते हैं. यह फोन, टैबलेट और कंप्यूटर जैसे अलग-अलग डिवाइस पर काम करता है. हालांकि, यह कुछ मेटाडेटा स्टोर करता है, जो उन यूजर को परेशान कर सकता है जो पूरी प्राइवेसी चाहते हैं.

Viber:

यह ऐप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन देता है. यह सेल्फ-डिस्ट्रक्टिंग मैसेज भेजने की अनुमति देता है. आप 250 लोगों तक के साथ ग्रुप चैट बना सकते हैं. यह ऐप बिल्कुल फ्री है, लेकिन यह ऐड के साथ आता है. फ्री कॉल तभी मिलेगी, जब आप किसी दूसरे Viber यूजर को कॉल करते हैं.

Threema:

यह एक पेड ऐप है. यह एन्क्रिप्टेड मैसेज और कॉल देता है. अगर आप नहीं चाहते तो आपको अपना फोन नंबर लिंक करने की जरूरत नहीं है, जिससे एक्स्ट्रा प्राइवेसी मिलती है. यह ऐड नहीं दिखाता है और यूजर डेटा स्टोर नहीं करता है. यह प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए काफी अच्छी है.