उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में गहरी खाई में गिरी बस, 8 लोगों की मौत; कई घायल

Uttarakhand Road Accident: मंगलवार सुबह उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. बता दें कि गुलार बाजार के पास एक बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई.

ANI X
Shilpa Srivastava

Uttarakhand Road Accident: मंगलवार सुबह उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. बता दें कि गुलार बाजार के पास एक बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई, जिससे करीब 6 लोगों की मौत हो गई. टिहरी के जिलाधिकारी के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलते ही ब्यासी और ढालवाला स्थित राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों को तुरंत घटनास्थल पहुंच गईं. 

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, बस में लगभग 30-35 लोग सवार थे. इनमें से करीब 20 घायलों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और बचाव अभियान अभी भी जारी है.


ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर पानी में गिरी बस:

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर गुलार बाजार के पास हुआ. यहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे पानी में जा गिरी. बता दें कि इस बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे. खबरों के अनुसार, अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक शख्स ने एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बता दें कि इनमें से 18 लोग घायल हैं. इन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

रुद्रप्रयाग में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो:

रुद्रप्रयाग जिले के बांसवाड़ा-कण्डारा मोटर मार्ग पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया. हादसे के समय वाहन में 10 लोग सवार थे. सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में जा गिरी. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

अंधेरे में चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन:

हादसे की सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग जिला आपदा कंट्रोल रूम ने DDRF, SDRF और स्थानीय पुलिस को मौके पर भेजा. रात का अंधेरा और खड़ी चट्टान होने के कारण बचाव अभियान में काफी मुश्किलें आईं. इसके बावजूद बचाव दल ने देर रात तक अभियान जारी रखा. टीम ने स्ट्रेचर की मदद से सभी छह घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया.