उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने DBT से 4400 निर्माण श्रमिकों को दिए 11 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने कहा कि राज्य सरकार निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों का भला करने के लिए लगातार काम कर रही है.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने कहा कि राज्य सरकार निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों का भला करने के लिए लगातार काम कर रही है. शासकीय आवास से उन्होंने यह घोषणा की कि उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में रजिस्टर्ड सभी निर्माण श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत आर्थिक मदद दी जा रही है. यह पैसा सीधे उनके बैंक खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए भेजा गया है, जिससे कोई बीच में कटौती न कर सके और पारदर्शिता बनी रहे.
इस मौके पर 4,400 श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को करीब 11 करोड़ रुपये की मदद दी गई. यह राशि उनके बच्चों की पढ़ाई, इलाज, पेंशन, मातृत्व लाभ और अन्य जरूरतों के लिए उपयोगी है. मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि श्रमिक कल्याण योजनाओं का पूरा प्रचार करें. गांव-गांव और अलग-अलग इलाकों में शिविर लगाए जाएं, जिससे ज्यादा से ज्यादा पात्र मजदूर भाई-बहन इन योजनाओं का फायदा ले सकें.
Also Read
क्या है सरकार का लक्ष्य:
सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार मजदूरों को राज्य के विकास का मजबूत आधार मानती है. बिना उनके मेहनत के विकास संभव नहीं है. सरकार का लक्ष्य है कि हर निर्माण मजदूर और उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सके. इसलिए सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक मदद और स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी से और बिना भेदभाव के उपलब्ध कराई जा रही हैं. DBT से पैसा सीधे खाते में आने से मजदूरों को तुरंत फायदा मिल रहा है और भ्रष्टाचार पर भी रोक लगी है.
श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता - सीएमन धामी
पुष्कर सिंह धामी ने जोर देकर कहा कि श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है. अच्छा स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक सुरक्षा मिलने से उनका भविष्य मजबूत बनेगा. उत्तराखंड सरकार इसी सोच के साथ निरंतर काम कर रही है.
अगर आप या आपके आस-पास कोई निर्माण कार्य में लगा मजदूर भाई है तो तुरंत उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में रजिस्ट्रेशन करवाएं. इससे आपको भी इन योजनाओं का लाभ मिल सकता है.