उत्तराखंड विधानसभा में आज बड़ा दिन! 13 विधेयक बनेंगे कानून, 9 नए बिल भी होंगे पेश
उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज पहला दिन है. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे वंदे मातरम के साथ शुरु हुई, कार्यसूची के अनुसार सदन में दिवंगत हुए गणमान्य व्यक्तियों के निधन के निदेशों के बाद सरकारी कामकाज शुरू होगा.
उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज पहला दिन है. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे वंदे मातरम के साथ शुरु हुई, कार्यसूची के अनुसार सदन में दिवंगत हुए गणमान्य व्यक्तियों के निधन के निदेशों के बाद सरकारी कामकाज शुरू होगा. मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुपूरक अनुदान मांगें सदन में दोपहर 3 बजे प्रस्तुत की जाएगी, बीती 24 अक्टूबर को हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में भी यही निर्णय लिया गया था.
कार्यसूची के अनुसार, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम (संशोधन) अध्यादेश 2026 को सदन के पटल पर रखेंगे. वहीं, मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखंड माल और सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश सदन में प्रस्तुत किया जाएगा.
13 विधेयकों को मिली मंजूरी ,आज बनेंगे अधिनियम:
2026 में पारित 13 विधेयकों को राज्यपाल की अनुमति मिल चुकी है जो आज अधिनियम बनाये जायेंगे जिसमें उत्तराखंड विनियोग विधेयक- 2026, समान नागरिक संहिता उत्तराखंड संशोधन विधेयक, उत्तराखंड जन विश्वास उपबंधों का संशोधन अधिनियम, उत्तराखंड कारागार और सुधारात्मक सेवायें संशोधन विधायक, उत्तराखंड भाषा संस्थान संशोधन विधेयक, उत्तराखंड दुकान और स्थापन - रोजगार विनियम और सेवा शर्त संशोधन विधेयक, उत्तराखंड माल और सेवा कर संशोधन विधेयक, उत्तर प्रदेश लोक सेवा , शारीरिक रूप से विकलांग , स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों एवं पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण अधिनियम 1993 उत्तराखंड संशोधन विधेयक, उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग संशोधन विधेयक, उत्तराखंड सार्वजनिक धूत रोकथाम विधेयक, उत्तराखंड देवभूमि परिवार विधेयक, उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025, उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2026 शामिल हैं.
Also Read
छह नए विधेयकों की होगी पुनःस्थापना:
कार्यसूची में छह नए विधेयकों को पुनः स्थापित करने का भी प्रस्ताव है जिनमें उत्तराखंड सिंचाई जल निकासी विधेयक 2026, उत्तराखंड राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबन्धन संशोधन विधेयक 2026, उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास और विनियमन संशोधन विधेयक 2026, उत्तराखंड जन विश्वास उपबन्धों का संशोधन द्वितीय विधेयक 2026, उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम संशोधन विधेयक 2026, उत्तराखंड सिविल विधि संशोधन विधेयक 2026 शामिल हैं.
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक 2026 और उत्तराखंड माल और सेवा कर संशोधन विधेयक 2026 को भी पुनःस्थापित करेंगे. वहीं, उच्च शिक्षा मंत्री उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय द्वितीय संशोधन विधेयक 2026 सदन में रखेंगे यानी कुल नौ विधेयक पुनःस्थापना के लिए सूचीबद्ध हैं.