उत्तराखंड में रेलवे क्रांति, पीएम मोदी और CM धामी के नेतृत्व में बदल रही तस्वीर

2014 के मुकाबले रेल बजट में 26 गुना बढ़ोतरी के बाद उत्तराखंड में रेल विकास की रफ्तार ने रिकॉर्ड बना दिया है. सबसे महत्वपूर्ण ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. यह परियोजना पहाड़ी इलाकों को रेल नेटवर्क से जोड़ने में ऐतिहासिक साबित होगी.

X
Antima Pal

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. राज्य में कुल 39,491 करोड़ रुपये के रेल प्रोजेक्ट्स पर तेज गति से काम चल रहा है. इन परियोजनाओं से पर्यटन, रोजगार और कनेक्टिविटी की दिशा पूरी तरह बदलने वाली है.

2014 के मुकाबले रेल बजट में 26 गुना बढ़ोतरी के बाद उत्तराखंड में रेल विकास की रफ्तार ने रिकॉर्ड बना दिया है. सबसे महत्वपूर्ण ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. यह परियोजना पहाड़ी इलाकों को रेल नेटवर्क से जोड़ने में ऐतिहासिक साबित होगी.

अमृत स्टेशन योजना का तेज काम

राज्य के 11 स्टेशनों को अमृत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक बनाने का काम जोरों पर है. इन स्टेशनों को नई सुविधाओं, बेहतर यात्री अनुभव और आधुनिक लुक के साथ विकसित किया जा रहा है. साथ ही, पूरे राज्य में रेल लाइनों का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा कर लिया गया है, जिससे ट्रेनें तेज, सस्ती और पर्यावरण अनुकूल हो गई हैं.


यात्री सुरक्षा और सुविधा पर जोर

यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 54 कवच सिस्टम लगाए जा रहे हैं. यातायात को सुगम बनाने के लिए 106 फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है. इनसे सड़क और रेल यातायात दोनों में सुधार आएगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी.

कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए उत्तराखंड को तीन वंदे भारत एक्सप्रेस और एक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिल चुकी है. इन आधुनिक ट्रेनों से दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून समेत अन्य प्रमुख शहरों के बीच यात्रा समय कम हो गया है और यात्रा ज्यादा आरामदायक हो गई है.

पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा

ये सभी विकास कार्य पहाड़ी क्षेत्रों के पर्यटन को नई ऊंचाई देंगे. चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को अब आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी. साथ ही स्थानीय युवाओं को निर्माण कार्यों और रेल से जुड़ी सेवाओं में रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि रेलवे को आधुनिक बनाने से उत्तराखंड को 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के अनुरूप आगे बढ़ाया जा रहा है.