पौड़ी में गुलदार का कहर, घास लेने गई महिला को मार डाला, खंडहर में घसीट कर ले गया

पौड़ी रेंज में गुलदार का आतंक एक बार फिर बढ़ गया है. मंगलवार को कोट ब्लॉक के बाडयू गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. यहां घास काटने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया.

X
Antima Pal

Pauri Leopard Attack: गढ़वाल वन प्रभाग के पौड़ी रेंज में गुलदार का आतंक एक बार फिर बढ़ गया है. मंगलवार को कोट ब्लॉक के बाडयू गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. यहां घास काटने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया.

पौड़ी में गुलदार का कहर

मृतका की पहचान बाडयू गांव की निवासी प्रभा देवी (पत्नी मातबर सिंह) के रूप में हुई है. बताया गया है कि प्रभा देवी अपने पुराने मकान के पास घास लेने गई थीं. ठीक उसी समय घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर अचानक हमला बोल दिया. हमले के बाद गुलदार ने महिला को घसीटते हुए पुराने मकान के खंडहर में ले गया. 

 घास लेने गई महिला को मार डाला

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने वन विभाग और पुलिस को सूचित किया. वन विभाग की टीम और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे. टीम ने खंडहर से महिला का शव बरामद किया. 


क्षेत्र में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद पूरे बाडयू गांव और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है. महिलाएं और बच्चे अब अकेले घर से बाहर निकलने में डर लग रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में गुलदार बार-बार नजर आ रहा है और पशुओं पर भी उसके हमले हो चुके हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर जांच की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगली इलाकों में अकेले न जाएं, खासकर सुबह-शाम के समय सावधानी बरतें.

गुलदार का लगातार आतंक

पौड़ी रेंज में गुलदार के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. स्थानीय लोग लंबे समय से वन विभाग से गुलदार को पकड़ने या उसे जंगल के अंदर ले जाने की मांग कर रहे हैं. लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है. ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग समय पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है.