Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का भावुक संदेश, वीर जवानों के बलिदान को किया सलाम
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि वीर जवानों का साहस, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा.
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय सेना के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का अमर प्रतीक है. मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा अपने संदेश में कहा कि कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी अमर वीर सैनिकों को कोटि-कोटि नमन.
धामी ने एक्स पर साझा किया संदेश
उन्होंने कहा कि यह दिन देश के वीर जवानों के शौर्य और पराक्रम की याद दिलाता है. उनके त्याग और वीरता की गाथाएं आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल के रणबांकुरों ने कठिन परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की और भारत की विजय सुनिश्चित की. उनका बलिदान हमेशा देशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा.
Also Read
कारगिल विजय दिवस के बारे में
कारगिल विजय दिवस हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है. यह दिन वर्ष 1999 में भारतीय सेना द्वारा कारगिल युद्ध में पाकिस्तान समर्थित घुसपैठियों पर ऐतिहासिक विजय की याद में मनाया जाता है. इस अवसर पर देशभर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है और उनके अद्वितीय साहस एवं बलिदान को नमन किया जाता है.