'धुरंधर: द रिवेंज', 'बॉर्डर 2' के बाद अब 'मिर्जापुर' का जलवा, 300 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, बनी चौथी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' ने 2026 में हिंदी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. यह फिल्म इस साल चौथी हिंदी फिल्म बन गई है जिसने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर द मूवी' ने 2026 में हिंदी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. यह फिल्म इस साल चौथी हिंदी फिल्म बन गई है जिसने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इससे पहले धुरंधर: द रिवेंज, बॉर्डर 2 और हनुमान अंश ही इस क्लब में शामिल हो पाई थीं. मिर्ज़ापुर द मूवी ने यह उपलब्धि सिनेमाघरों में रिलीज होने के 17वें दिन हासिल की.
'धुरंधर: द रिवेंज', 'बॉर्डर 2' के बाद अब 'मिर्जापुर' का जलवा
यह फिल्म प्राइम वीडियो के लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर का बिग स्क्रीन वर्जन है. एक्शन ड्रामा शैली की यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म ने अपने पहले दिन भारत में 25 करोड़ रुपये कमाए थे. पहले वीकेंड में ही दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. पहले वीकेंड में कुल 93 करोड़, दूसरे वीकेंड में 32 करोड़ और तीसरे वीकेंड में 12.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई. 17वें दिन यानी रविवार को भारत में नेट 5 करोड़ रुपये जुटाए.
17 दिनों में भारत में नेट कलेक्शन 216 करोड़ रुपये और ग्रॉस 257 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. विदेश की कमाई मिलाकर कुल विश्वव्यापी कलेक्शन 308 करोड़ रुपये हो गया है. यह आंकड़ा फिल्म की मजबूत पकड़ और दर्शकों के प्यार को दिखाता है.
Also Read
फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रस्तुत किया है. निर्देशन गुरुमीत सिंह ने किया है जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. प्रोडक्शन रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है. साथ ही कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी भी को-प्रोड्यूसर हैं.
मिर्जापुर सीरीज की लोकप्रियता को देखते हुए फैंस को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं और बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन ने उन उम्मीदों पर खरा उतरा है. एक्शन, ड्रामा और मजबूत कहानी के मिश्रण ने दर्शकों को थिएटर खींचा. 2026 में हिंदी सिनेमा के लिए यह एक और अच्छी खबर है क्योंकि कई फिल्में अच्छा बिजनेस कर रही हैं. मिर्जापुर द मूवी अब 300 करोड़ क्लब में शामिल होकर अपनी सफलता का झंडा गाड़ चुकी है. आगे भी कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि फिल्म अभी भी चल रही है.