menu-icon
India Daily

रामनगर में अहाना रिजॉर्ट हेलिपैड पर बच्चों से मिले सीएम धामी, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

सीएम ने कहा कि बच्चों की मुस्कान, उनका उत्साह और अपनापन हर बार नई ऊर्जा प्रदान करता है. यही नन्हें सपने और उनका आत्मविश्वास विकसित उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
रामनगर में अहाना रिजॉर्ट हेलिपैड पर बच्चों से मिले सीएम धामी, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
Courtesy: @pushkardhami

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रामनगर स्थित अहाना रिजॉर्ट हेलिपैड पहुंचने पर वहां मौजूद स्थानीय बच्चों से मुलाकात की. मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में बच्चे उन्हें देखने के लिए हेलिपैड के पास एकत्र हुए थे.

मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीय बातचीत की और उनका हालचाल जाना. इस दौरान बच्चों ने भी उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बच्चों के साथ सहज और सौहार्दपूर्ण माहौल में नजर आए. बच्चों से मुलाकात के बाद सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा, 'रामनगर हेलीपैड पर बच्चों का स्नेह और उत्साह देखकर उनसे मिलने पहुंचा। इस दौरान सभी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। बच्चों की मुस्कान, उनका उत्साह और अपनापन हर बार नई ऊर्जा प्रदान करता है। यही नन्हें सपने और उनका आत्मविश्वास विकसित उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति है।'

हेलिपैड पर हुई इस मुलाकात के दौरान बच्चों और मुख्यमंत्री के बीच कुछ समय तक संवाद हुआ. स्थानीय लोगों ने भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया. मुख्यमंत्री ने बच्चों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया और उनसे स्नेहपूर्वक बातचीत की.