उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के भीमताल स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में नवनिर्मित एकेडमिक ब्लॉक और अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना का शुभारंभ भी किया. कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों और ग्राफिक एरा कौशल छात्रवृत्ति योजना के तहत निःशुल्क सर्टिफिकेट कोर्स कर रहे छात्रों को सम्मानित किया गया.
भीमताल, नैनीताल में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नवनिर्मित एकेडमिक ब्लॉक एवं अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया तथा ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों एवं ग्राफिक एरा कौशल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत निःशुल्क सर्टिफिकेट… pic.twitter.com/vUr6ZqNxe6
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 4, 2026Also Read
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ कौशल विकास, नवाचार और रोजगारोन्मुख शिक्षा को लगातार बढ़ावा दे रही है. उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, ताकि युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल मिले और उन्हें रोजगार व स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हों. इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक सरिता आर्या और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.