अल्मोड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
लमगड़ा क्षेत्र के चायखान-बलिया बेगनिया मोटर मार्ग पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. कार में सवार छ में से चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. लमगड़ा क्षेत्र के चायखान-बलिया बेगनिया मोटर मार्ग पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पहाड़ी और दुर्गम इलाका होने के कारण राहत और बचाव कार्य आसान नहीं था, लेकिन पुलिस और रेस्क्यू टीम ने सभी लोगों को कार से बाहर निकाला. घायल दोनों लोगों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दम
पुलिस के अनुसार कार में कुल छह लोग सवार थे. इनमें से चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Also Read
कैसे हुआ हादसा, जांच कर रही पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस यह जांच कर रही है कि कार किस कारण से अनियंत्रित होकर खाई में गिरी. फिलहाल दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है.