IPL 2026 Weather IMD

व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, देहरादून में 11 दिन में तीसरी हमला; हाई अलर्ट पर पुलिस

उत्तराखंड में अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. 11 दिनों के भीतर तीन मामले सामने आए हैं. जिसमें खुलेआम व्यक्ति की हत्या कर दी गई. इन मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

Pinterest
Shanu Sharma

उत्तराखंड में अपराध का मामला दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. देहरादून शहर के सिल्वर सिटी सिनेमा के पास गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने एक बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या कर दी.  पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 48 घंटों में शहर में यह दूसरी और पिछले 11 दिनों में तीसरी हत्या है.

देहरादून में इस तरह के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है. गुरुवार के मामले में जिम से लौट रहे विक्रम शर्मा नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति तुरंत वहां से फरार हो गए, मामले की जांच शुरु कर दी गई है. हालांकि अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है.

पुलिस ने दी मामले की जानकारी 

रिपोर्ट के मुताबिक, देहरादून के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग 1:15 बजे के आस-पास हुई. एसपी ने बताया कि विक्रम का उधम सिंह नगर जिले में एक स्टोन क्रशर था. अब तक की जानकारी के मुताबिक इस मामले में पैसों के कारण ही हत्या की गई है. हालांकि इससे पहले बुधवार को गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा की हत्या कर दी गई थी. इस हमले के पीछे प्रॉपटी का झगड़ा था. पुलिस ने इस मामले में अब क कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें उसकी मां बीना शर्मा, अर्जुन शर्मा और उसके अन्य साथी हैं.

लड़की की चाकू मारकर हत्या  

देहरादून में इस तरह की घटना 2 फरवरी को भी देखने को मिली थी. जिसमें एक व्यक्ति ने एक महिला की हत्याकर दी थी. आदमी ने धारदार हथियार से महिला के गले को काट दिया था. हालांकि बाद में आरोपी आकाश कुमार उर्फ ​​गोलू ने खुरबुरा पुलिस चौकी में सरेंडर कर दिया था. पुलिस ने अपराध के बढ़ते मामलों के बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. बाहर निकलने से पहले अपने परिवार के लोगों को सूचित करने को कहा है और किसी भी तरह की परेशानी या शक होने पर इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को देने को कहा है. पहाड़ और पहाड़ियों को अक्सर शांत माना गया है, ऐसे में इस तरह के बढ़ते मामलों पर लोगों की चिंता बढ़ गई है.