युवक ने कनपटी पर बंदूक रखकर दबा दिया ट्रिगर, मोबाइल में रिकॉर्ड किया आत्महत्या का वीडियो

इस घटना ने फरात के पूरे परिवार को सदमें में डाल दिया है. आठ दिन बाद उसकी बहन की शादी होने वाली थी जिसके चलते घर में जोर शोर से शादी की तैयारियां चल रही थीं.

x
Sagar Bhardwaj

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में शनिवार रात एक बेहद खौफनाक घटना घटी. एक 20 साल के युवक ने कथित तौर पर अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि कुछ ही दिनों में उसकी बहन की शादी होने वाली थी. यहां हैरान करने वाली बात ये है कि शख्स ने खुद को गोली मारने से पहले इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है  और उस कथित वीडियो की जांच कर रही है.

ईद मनाने के लिए आया था घर

यह घटना कुंदरकी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चकफजपुर गांव की है. पुलिस और परिवार के लोगों ने बताया कि फरात अली छह भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था और ईद मनाने के लिए चार दिन पहले पंजाब से घर लौटा था.वह वहां लिफ्टिंग बैरियर गेट लगाने का काम करता था.

पिता की लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली

अधिकारियों के बताया कि शनिवार रात करीब 9.30 बजे फरात ने कथित तौर पर घर में रखी अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक निकाली और खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनकर घर वाले कमरे में पहुंचे तो फरात खून से लथपथ पड़ा था. उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया.

परिवार को पेंशन न किया जाए

फरात का जो वीडियो सामने आया है उसमें उसने गुहार लगाई है कि उसके परिवार को परेशान न किया जाए. हालांकि अभी तक इस वीडियो की प्रमाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. मामले की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक के पास से लाइसेंसी बंदूक और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रेह हैं कि क्या युवक मानसिक तनाव में था या किसी निजी विवाद का सामना कर रहा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वीडियो के विश्लेषण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आठ दिन बाद होने वाली थी बहन की शादी

इस घटना ने फरात के पूरे परिवार को सदमें में डाल दिया है. आठ दिन बाद उसकी बहन की शादी होने वाली थी जिसके चलते घर में जोर शोर से शादी की तैयारियां चल रही थीं.