T20 World Cup 2026

हाई टेंशन तार की चपेट में आया मजदूर, शख्स ने सीपीआर देकर बचाई जान, सामने आया वीडियो

युवक की चीख सुनकर मौके पर मौजूद एक युवक ने उसे तुरंत सीपीआर देना शुरू कर दिया. सीपीआर की मदद से मजदूर की जान बचाई जा सकी. इसके बाद मजदूर को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

@SachinGuptaUP
Sagar Bhardwaj

बुलंदशहर के खुर्जा तहसील क्षेत्र में गुरुवार शाम एक मजदूर टिन शेड लगाते समय हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया. हाई टेंशन तार की चपेट में आने से शख्स बुरी तरह से झुलस गया जिसके बाद मौके पर मौजूद एक शख्स ने समझदारी का परिचय देते हुए उसे तुरंत सीपीआर दिया और उसकी जान बचा ली.

सामने आया हादसे का वीडियो

यह घटना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के पहासू मार्ग स्थित एक दुकान के सामने हुई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मजदूर दुकान के आगे टिन शेड लगाने का काम कर रहा था, तभी वह दुकान के पास से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आ गया. करंट लगने से मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया.

पास खड़े शख्स ने सीपीआर देकर बचाई जान

युवक की चीख सुनकर मौके पर मौजूद एक युवक ने उसे तुरंत सीपीआर देना शुरू कर दिया. सीपीआर की मदद से मजदूर की जान बचाई जा सकी. इसके बाद मजदूर को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

युवक की हालत गंभीर

मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें युवक द्वारा मजदूर को सीपीआर देते हुए देखा जा सकता है. सीपीआर देकर जान बचाने के लिए स्थानीय लोग युवक की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं.