menu-icon
India Daily

पीलीभीत: सीएम योगी ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, कहा- जिन्ना मर गया होता तो विभाजन नहीं होता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीलीभीत पहुंचे. यहां उन्होंने 515 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

Shilpa Shrivastava
पीलीभीत: सीएम योगी ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, कहा- जिन्ना मर गया होता तो विभाजन नहीं होता
Courtesy: X (@myogiadityanath)

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीलीभीत पहुंचे. यहां उन्होंने 515 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. साथ ही उन्होंने 4693 विस्थापित परिवारों को अपनी जमीन का मालिकाना हक दे दिया. इस मौके पर बरखेड़ा के पतरासा कुंवरपुर में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित किया.

कांग्रेस पर योगी का तीखा हमला:

सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों और सत्ता की भूख के कारण ही पाकिस्तान बना. उन्होंने कहा, “अगर उस समय कांग्रेस नेतृत्व मजबूत होता तो मुहम्मद अली जिन्ना अपनी मौत मर जाते और देश का बंटवारा कभी नहीं होता.” 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंटवारे के समय लाखों हिंदू मारे गए, उनकी जमीन छिन गई और उन्हें घर छोड़कर भागना पड़ा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी इन लोगों की मदद नहीं की. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को सिर्फ वोट बैंक की चिंता है, गरीबों, दलितों और पिछड़ों की नहीं.

बेशर्मी से डूब मरो- सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस पर बोला हमला

सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, “इन्हें सिर्फ मुसलमानों की चिंता रहती है, सिखों, जैनों या बौद्धों की नहीं. इन लोगों को बेशर्मी के साथ डूब मरना चाहिए.” योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में माफिया राज था. माफिया थानों पर कब्जा करते थे, गरीबों की जमीन छीन लेते थे, दंगे करवाते थे और दंगाइयों को सरकारी जहाज से बुलाकर सम्मान देते थे. लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है. 

अब यूपी है- नो दंगा, नो कर्फ्यू, माफिया मुक्त- सीएम योगी

सीएम ने कहा, “आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त, कर्फ्यू मुक्त और माफिया मुक्त है. जनता ने सपा की साइकिल को पंचर कर दिया है.” कट्टा बनाते थे, हम ब्रह्मोस मिसाइल बना रहे हैं. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग कट्टा और बम बनाते थे, जबकि हम ब्रह्मोस मिसाइल बना रहे हैं. जब ब्रह्मोस पाकिस्तान पर छोड़ी जाती है तो वहां ‘बाप-बाप’ की आवाज निकलती है. 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुसार उत्तर प्रदेश में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जहां ब्रह्मोस जैसी मिसाइलें बन रही हैं. इसका मकसद है कि भविष्य में कभी कोई हिंदू विस्थापित न होना पड़े.