पति के हाथ पैर बांधकर देती रही करंट के झटके, आखिरी पल में नजरों के सामने पत्नी ने प्रेमी संग किया रोमांस; ऐसे खुली पोल
उत्तर प्रदेश की एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी. यह हत्या कोई आम हत्या नहीं बल्कि करंट देकर तरपाने के बाद की गई. इतना ही नहीं उसने मरने से पहले पति की नजरों के सामने रोमांस भी किया.
उत्तर प्रदेश से अपराध का एक बड़ा मामला सामने आया है. इस मामले में पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट तो उतारा ही, लेकिन उससे पहले जो किया उसे करने से पहले शायद कोई दुश्मन भी सौ बार सोचेगा. इस मामले में महिला ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी.
इस मामले में महिला ने पहले अपने पति को बिजली की करंट से तड़पाया और उसकी आंखों के सामने अपने प्रेमी से साथ रोमांस किया. इसके बाद भी जब मन नहीं भरा तो उसे पीटा और फिर जहर दिया और तब करंट देकर उसे मौत के घाट उतार दिया.
क्या है पूरा मामला?
मिल रही जानकारी के मुताबिक पति पवन ठाकुर को एक साल पहले ही पता चल गया था कि उसकी पत्नी और उसके भतीजे के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है. उसने अपनी पत्नी को मना भी किया लेकिन महिला मानने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी. महिला अपने पति को मारने की भी धमकी देती रहती थी, पवन को यह एहसास भी था कि महिला शायद उसके साथ ऐसा कुछकर दे. इसी वजह से उसने सारी बातें अपनी बहन को बताई थी.
उसने अपनी बहनों से कहा था कि तुम्हारा भाई कायर नहीं है, अगर मर जाऊं तो समझना की मेरी हत्या हुई और इसे मेरी पत्नी ने करवाया है. पुलिस के अनुसार महिला ने अपने प्रेमी, बहन और उसके प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति के हाथ-पैर को बांध दिए और उसे लगातार झटके दिए. इसके बाद भी जब मन नहीं भरा तो जबरदस्ती जहर पिला दिया. फिर जब पति की सांसे थमने लगी तो महिला ने उसकी आंखों के सामने अपने प्रेमी से रोमांस किया.
पुलिस ने दी मामले की जानकारी
जब युवक की मौत हो गई तो महिला ने परिवार वालों को जानकारी दी. इस मामले में जब पुलिस की एंट्री हुई तो सभी तार धीरे-धीरे खुलने लगे. पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मृतक के शरीर पर चोट के नौ निशान मिले. करंट लगने की जानकारी मिली और जहर भी पाया गया. मृतक की बहनों ने इसके पीछे उसकी पत्नी का हाथ बताया. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो महिला ने सारे जुर्म कबूल कर लिए. उसने पूरी बात बताई और कहा कि उसके प्रेमी ने पति को मारने के लिए मजबूर किया था. पुलिस ने पत्नी अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है.