डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी और उनके पति पहुंचे ताजमहल, इंजॉय करते आए नजर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एक्ट्रेस मार्ला मेपल्स की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बोलस के साथ भारत यात्रा पर हैं. इस दौरान वो अक्षरधाम मंदिर और ताजमहल गईं. इसके बाद वो राजस्थान जाएंगी.
ANI X
आगरा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप, अपने पति माइकल बोलस के साथ भारत की यात्रा पर आई हैं. ये इनकी निजी यात्रा है. इस दौरान टिफनी 30 मई को दुनिया के मशहूर ताजमहल देखने आईं. ये दुनिया के अजूबों में से एक है. खबरों के अनुसार, यह कपल शनिवार को आगरा पहुंचा. फिर वो राजस्थान जाएंगे.
इसकी एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें टिफनी को गर्मियों के हिसाब से हल्की-फुल्की ड्रेस पहने देखा जा सकता है. वहीं, कैजुअल लुक में दिखाई दिए. टिफनी और उनके पति दुनिया के सबसे मशहूर अजूबे की तारीफ करते नजर आए.