menu-icon
India Daily

UPTET Admit Card 2026 जारी, upessc.up.gov.in से करें तुरंत डाउनलोड, जानें परीक्षा की तारीख और शिफ्ट टाइमिंग

UPTET परीक्षा 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे तुरंत अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसमें छपी सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें. समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए तैयारी शुरू कर दें.

antima
Edited By: Antima Pal
UPTET Admit Card 2026 जारी, upessc.up.gov.in से करें तुरंत डाउनलोड, जानें परीक्षा की तारीख और शिफ्ट टाइमिंग
Courtesy: X

UPTET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 30 जून 2026 को UPTET 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

UPTET Admit Card 2026 जारी

UPTET परीक्षा 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे तुरंत अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसमें छपी सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें. समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए तैयारी शुरू कर दें.

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बहुत आसान है. उम्मीदवारों को UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा. वहां UPTET 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें. डाउनलोड करने के लिए आपको अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी. इसके साथ अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड भरना होगा. सारी जानकारी सही भरने के बाद कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें.

जरूरी बात:- अगर आपने पेपर-1 (प्राइमरी शिक्षक) और पेपर-2 (जूनियर शिक्षक) दोनों के लिए आवेदन किया है तो दोनों के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड डाउनलोड करें. एक ही कार्ड दोनों पेपर के लिए इस्तेमाल नहीं होगा.

एडमिट कार्ड में ये जानकारियां जरूर जांचें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद ध्यान से देखें:-

आपका पूरा नाम और फोटो

परीक्षा की तारीख और शिफ्ट

रिपोर्टिंग समय

परीक्षा केंद्र का पूरा पता

अन्य व्यक्तिगत विवरण

अगर नाम, फोटो या परीक्षा केंद्र में कोई गलती दिखे तो तुरंत UPESSC हेल्पलाइन या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें. गलती सुधारने में देरी न करें.

परीक्षा की तैयारी और सलाह

UPTET परीक्षा में सफलता के लिए अच्छी तैयारी के साथ कुछ जरूरी बातें याद रखें. परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें. एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो आईडी कार्ड (आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि) जरूर ले जाएं. परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या कोई अन्य सामग्री ले जाना मना है. अभ्यर्थियों को बताया गया है कि वे एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट रंगीन या ब्लैक एंड व्हाइट दोनों में ले सकते हैं, लेकिन फोटो साफ दिखनी चाहिए.