यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा का सिटी स्लिप जारी, 25 अप्रैल से शुरु; जानें अपना शहर और पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है. उम्मीदवार अब पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना परीक्षा शहर देख सकते हैं.

Pinterest
Reepu Kumari

लखनऊ: इन दिनों सरकारी नौकरी की परीक्षाओं का दौर चल रहा है. उत्तर प्रदेश होम गार्ड में नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है. भर्ती बोर्ड ने परीक्षा शहर की सूचना पर्ची (City Intimation Slip) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है. अब उम्मीदवार आसानी से जान सकते हैं कि उनका एग्जाम किस शहर में होगा. इससे पहले से यात्रा और तैयारी की प्लानिंग करने में आसानी होगी. यहां हम आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं. 

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को दो शिफ्ट में होगी. बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय रहते सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें और एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार करें. परीक्षा ऑफलाइन मोड में OMR शीट पर होगी. 

परीक्षा कब और कैसे होगी

लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. परीक्षा ऑफलाइन होगी और उम्मीदवारों को OMR शीट पर उत्तर भरने होंगे. 

सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें

  1.  सबसे पहले आपको uppbpb.gov.in पर जाना होगा.
  2. अगले चरण में यूपी होम गार्ड परीक्षा शहर सूचना लिंक पर क्लिक करें.
  3. पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि डालकर सबमिट करें.
  4. स्लिप स्क्रीन पर आएगी, उसे डाउनलोड और प्रिंट कर लें.

एडमिट कार्ड और जरूरी तैयारी

एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से करीब 3 दिन पहले जारी किया जाएगा. परीक्षा केंद्र पर E-KYC के लिए आधार कार्ड अनलॉक रखें. सिटी स्लिप में दिए शहर के हिसाब से पहले से यात्रा की योजना बना लें.

समस्या हो तो यहां संपर्क करें

अगर सिटी स्लिप डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आए तो हेल्पलाइन नंबर 08065075069 पर फोन करें या ईमेल helpdeskuphgexam25@hgupexam.com पर लिखें. बोर्ड ने उम्मीदवारों से वेबसाइट नियमित चेक करने की अपील की है.

महत्वपूर्ण सलाह

अभी से परीक्षा शहर पता कर लें और उसी के अनुसार तैयारी करें. परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें. सभी दस्तावेज तैयार रखें ताकि एग्जाम के दिन कोई परेशानी न हो. सिटी स्लिप से पता चलता है कि आपका सेंटर किस सिटी में पड़ा है.