US Israel Iran War

UP में 13.40 करोड़ वोटर! SIR के बाद फाइनल लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ नाम कटे

उत्तर प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो गई है. कुल मतदाताओं की संख्या 13.39 करोड़ पहुंच गई है. जानिए किस जिले में सबसे ज्यादा वोटर बढ़े और कितने नाम कटे.

Social Media
Babli Rautela

उत्तर प्रदेश में साढ़े पांच महीने तक चले विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद आखिरकार फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है. इस नई लिस्ट ने राज्य की चुनावी तस्वीर को काफी हद तक बदल दिया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इन आंकड़ों की जानकारी दी है.

फाइनल वोटर लिस्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता दर्ज किए गए हैं. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 061 है, जो कुल का 54.54 प्रतिशत है. वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 है, जो 45.46 प्रतिशत है. इसके अलावा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 4 हजार 206 दर्ज की गई है.

युवा वोटर्स की कितनी हिस्सेदारी?

नई वोटर लिस्ट में 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 17 लाख 63 हजार 360 है. यह कुल मतदाताओं का लगभग 1.32 प्रतिशत है. यह आंकड़ा बताता है कि युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है.

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के मुकाबले फाइनल सूची में 84 लाख 28 हजार 767 मतदाता बढ़े हैं. हालांकि SIR प्रक्रिया के दौरान कुल 2.05 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं. 6 जनवरी को जारी ड्राफ्ट लिस्ट में 12.55 करोड़ मतदाता थे. इसके बाद दावे और आपत्तियों के आधार पर अंतिम सूची तैयार की गई.

इन जिलों में सबसे ज्यादा बढ़े वोटर

इस बार कुछ जिलों में मतदाताओं की संख्या में बड़ा इजाफा देखने को मिला है. 

  • Prayagraj में 3 लाख 29 हजार 421 नए मतदाता जुड़े हैं.
  • Lucknow में 2 लाख 85 हजार 961 वोटर बढ़े हैं.
  • Bareilly में 2 लाख 57 हजार 920 का इजाफा हुआ है.
  • Ghaziabad में 2 लाख 43 हजार 666 नए नाम जुड़े हैं.
  • Jaunpur में 2 लाख 37 हजार 590 मतदाता बढ़े हैं.

इन आंकड़ों से साफ है कि शहरी और अर्ध शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या तेजी से बढ़ी है.

इन विधानसभा सीटों पर भी बढ़े वोटर

कुछ विधानसभा क्षेत्रों में भी मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है.

  • साहिबाबाद में 82 हजार 898 वोटर बढ़े हैं.
  • जौनपुर सीट पर 56 हजार 118 का इजाफा हुआ है.
  • लखनऊ पश्चिम में 54 हजार 822 नए मतदाता जुड़े हैं.
  • लोनी में 53 हजार 679 और फिरोजाबाद में 47 हजार 757 वोटर बढ़े हैं.