'तुम्हारे भाग्य तो जग गए, लेकिन लड़की के फूट गए', UP में दूल्हा निकला किन्नर; फेरों के बाद ऐसे खुली पोल
जब शादी में किन्नर अपना नेग लेने पहुंचे तो दंग रह गएं. उन्होनें दूल्हे को चेक किया फिर पता चला कि वो किन्नर है. उसके बाद हड़कंप मच गया.
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश में एक शादी अचानक चर्चे में आ गई. बाराबंकी में दुल्हन की विदाई से पहले दूल्हे के एक ऐसे राज का खुलासा हुआ जिसके बाद सबके होश उड़ गए. मामला खराब होता देख लड़के की पूरी फैमली फरार हो गई. सात फेरे खत्म होने बाद जब नई नवेली दुल्हन की विदाई का वक्त आया उससे ठीक पहले पता चला है कि दूल्हा किन्नर है. इस राज के खुलते ही हड़कंप मच गया और खुशियों का माहौल अफसोस और गुस्से में बदल गया.
किन्नरों ने खोला राज
यह घटना कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की है. इस राज का भंडाफोड़ भी फिल्मी अंदाज में हुआ. जब शादी में विदाई के समय किन्नर पहुंच गए. फिर किन्नरों ने लड़के को देखते ही कुछ ऐसा कहा जिसको सुनते ही पैरों तले जमीन खिसक गई.
दूल्हे को देखते ही पहचान गए किन्नर
दुल्हन चार बहनों में दूसरे नंबर की बेटी है. घर बसने से पहले ही टूट गया. लड़की के परिवार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि छ महीने पहले शादी तय हुई थी. 13 फरवरी को रामसनेहीघाट क्षेत्र से बारात आई थी. जैसे हमेशा होता है शादी जैसे रस्मों में किन्नर शगुन लेने आते हैं. इस शादी में भी कुछ ऐसा ही हुआ शनिवार सुबह किन्नर शादी के घर में नेग लेने के लिए पहुंच गए. परिवार को दाल में काला तब लगा जब दूल्हे के परिवार ने 1121 रुपये के बजाय चुपचाप 23 हजार रुपये किन्नरों को नेग में दे दिए.
दूल्हे की किन्नरों ने की जांच
किन्नरों ने पुष्टि के लिए दूल्हे की अंदर जाकर जांच की. बाहर आकर किन्नरों ने जैसे कहा 'बेटा तुम्हारे भाग तो जग गए, लेकिन लड़की के भाग फूट गए' मंडप में हड़कंप मच गया. लड़की के परिवार का शक और गहरा हो गया और सख्ती से दुल्हे से पूछताछ की गई. डराने के बाद उसने सच को कबूल किया.
फरार
मामला खराब होता देख दूल्हे के कई दोस्त फरार हो गए. कुछ बाराती चुपचाप भाग निकले. लड़की के भाई की मानें तो उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी लड़का किन्नर निकलेगा. हालांकि दुल्हन के परिवार ने समझदारी दिखाते हुए लड़के के परिवार ने बात को ज्यादा बढ़ाया नहीं. दुल्हन पक्ष ने केवल दूल्हा पक्ष से शादी में हुए खर्च की मांग की. बाद में शेष बचे लोगों को जलपान कराकर वापस भेज दिया.
अगले दिन जब पुलिस पहुंची दूल्हे के घर
इस मामले के घटित होने के अगले दिन जब पुलिस टीम दूल्हे के घर पहुंची तो हैरान रह गई. घर सजा हुआ था. लेकिन खाली था. लोक लाज के डर से किन्नर और उसका परिवार गायब है.
और पढ़ें
- महाशिवरात्रि पर गोपेश्वर महादेव मंदिर में गोपी रूप में हुए शिव के दर्शन, जानें क्या है इसके पीछे की मान्यता?
- ग्रेटर नोएडा में महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा निकला 'जहरीला'! खाने के बाद 40 से ज्यादा लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ी, पहुंचाया गया अस्पताल
- 'भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है...', गोरखपुर के कार्यक्रम में संघ प्रमुख का बड़ा बयान