US Israel Iran War

उन्नाव में डंपर ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, सिर हेलमेट समेत धड़ से अलग! परिजनों में कोहराम

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक सड़क दुर्घटना ने लोगों का दिल दहला दिया. इस घटना में एक डंपर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया. जिसमें महिला का सिर धड़ से अलग हो गया.

Grok AII
Shanu Sharma

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आई है. मिल रही जानकारी के मुताबिक इस घटना में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी पर सवार एक युवती को कुचल दिया, जिसकी वजह से युवती का सिर हेलमेट समेत धड़ से अलग हो गया.

जिस वक्त घटना घटी उस दौरान युवती अपने भाई और छोटी भतीजी के साथ दवा लाने जा रही थी. हालांकि हादसे में भाई और मासूम बच्ची की जान बच गई, लेकिन युवती की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना को सामने से देखने वाले लोग अभी भी सदमे में हैं.

कैसे घटी पूरी घटना

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए  बताया कि युवती स्कूटी चलाते हुए भाई के साथ अपनी मासूम भतीजी को लेकर दवा लेने निकली थी. सड़क पर अचानक स्पीड से आ रहे डंपर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. डंपर सीधे युवती की गर्दन पर चढ़ गया और आगे निकल गया. आसपास के लोग दौड़े तो पीड़ित का हाल देख स्तब्ध रह गए.

परिजनों ने बताया कि युवती दवा लेने के लिए घर से निकली थी और कुछ ही देर में यह त्रासदी हो गई. मृतका का नाम फातिमा बताया जा रहा है. उसकी शादी महज एक साल पहले ही हुई थी. पति दिलशाद अहमद फिलहाल दुबई में नौकरी करते हैं. फातिमा घर की जिम्मेदारियों को संभालते हुए परिवार की देखभाल कर रही थी. घटना के बाद पूरे परिवार पर शोक की लहर दौड़ गई है. पति को विदेश में इस खबर का पता लगते ही सदमा लगा है. परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं और बार-बार न्याय की गुहार लगा रहे हैं.

प्रशासन पर फूंटा लोगों का गुस्सा

डंपर चालक घटना के तुरंत बाद फरार हो गया है. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और तलाश शुरू कर दी है. वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की निगरानी का भरोसा दिया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी. हालांकि वहां के लोगों का कहना है कि अक्सर बड़ी गाड़ियां सड़क पर तेज रफ्तार में आते-जाते हैं. जिससे जान का खतरा बना रहता है.परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों पर सख्त निगरानी रखी जाए, चालकों को लाइसेंस और फिटनेस जांच अनिवार्य की जाए तथा राजनीतिक संरक्षण को समाप्त किया जाए.