तीन सगी बहनों ने एक ही लड़के से रचाई शादी, ट्रोल होने पर कही ये बात
यह मामला हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के धोरिया गांव का है. पेशे से किसान रमेश की तीनों बेटियों ने विकास के साथ हवन और फेरे लेकर शादी की. वीडियो में विकास को तीनों बहनों की मांग में सिंदूर भरते और अग्नि के सामने फेरे लेते देखा जा सकता है. शादी के बाद चारों साथ रहकर खुशहाल जीवन बिताने की बात कर रहे हैं.
अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक अनोखी घटना ने सोशल मीडिया को हिला दिया है. तीन सगी बहनों सरोज, सावित्री और संतोष ने एक ही युवक विकास उर्फ विक्कू के साथ शादी कर ली. वीडियो वायरल होने के बाद पहले इसे रील समझा जा रहा था, लेकिन अब तीनों बहनों और युवक ने सामने आकर साफ कहा है कि यह शादी पूरी तरह असली है.
एक ही लड़के से रचाई तीन बहनों ने शादी
यह मामला हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के धोरिया गांव का है. पेशे से किसान रमेश की तीनों बेटियों ने विकास के साथ हवन और फेरे लेकर शादी की. वीडियो में विकास को तीनों बहनों की मांग में सिंदूर भरते और अग्नि के सामने फेरे लेते देखा जा सकता है. शादी के बाद चारों साथ रहकर खुशहाल जीवन बिताने की बात कर रहे हैं.
Also Read
20 वर्षीय सरोज, जो बीटेक की छात्रा और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं, अपनी छोटी बहनों के साथ कैमरे के सामने आईं. साड़ी पहने तीनों बहनें मुस्कुराती नजर आईं. उन्होंने कहा- 'हम तीनों बालिग हैं. अपनी मर्जी से शादी की है. परिवार को कोई आपत्ति नहीं है. हम सब बहुत खुश हैं.' सबसे छोटी बहन ने भी खुद को बालिग बताया. विकास ने कहा कि वह तीनों पत्नियों के साथ खुश है और लोगों से अपील की कि वे उन्हें ट्रोल न करें.
तीनों बहनों ने इसे 'रियल रील' बताया. उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से अनुरोध किया कि नकारात्मक कमेंट्स न करें क्योंकि वे अपनी खुशी में जी रहे हैं.
मंदिर पर विवाद
वीडियो में शादी चामुंडा मंदिर में हुई बताई जा रही है, जहां अग्नि साक्षी मानकर फेरे लिए गए. हालांकि मंदिर के पुजारियों ने इस बात से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में ऐसी कोई शादी नहीं हुई. वीडियो में हसनपुर नगर पालिका के भाजपा चेयरमैन और कुछ महिलाएं भी मौजूद दिख रही हैं.
इस घटना पर स्थानीय हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है. उन्होंने मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर इस तरह की शादी को गलत बताया और विरोध दर्ज कराया है. संगठनों का कहना है कि हिंदू रीति-रिवाजों का मजाक उड़ाया जा रहा है.