Tamil Nadu Assembly Election 2026

मकान मालिक ने बंद कर दिया था ताला, किराएदारों ने घसीटकर खूब पीटा, देखें वीडियो

वीडियो में तीन-चार लोग एक शख्स को जमीन पर घसीटते दिख रहे हैं. वह छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाता है, लेकिन उसे लोग पीटते रहते हैं. उसे डंडे से भी पीटा जाता है. पुलिस ने मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. ये मामला महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र चिउटहां चौराहे का है.

Social Media
India Daily Live

यूपी के महराजगंज में मकान मालिक और किरायेदारों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. जब मकान का मालिक किराया मांगने आया तभी झगड़ा हो गया. बताया जा रहा है कि मकान में ताला बंद करने आए मकान मालिक को किरायेदारों ने पीट दिया. पिटाई का एक वीडियो अब वायरल हो रहा है. 

पूरा मामला सिंदुरिया थाना क्षेत्र का है. वीडियो में तीन-चार लोग एक शख्स को जमीन पर घसीटते दिख रहे हैं. वह छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाता है, लेकिन उसे लोग पीटते रहते हैं. उसे डंडे से भी पीटा जाता है. पुलिस ने मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र चिउटहा चौराहे का ये मामला है.

जानकारी के मुताबिक, चिउटहा चौराहे पर एक मकान में रह रहे किरायेदार और मकान मालिक के बीच काफी दिनों से किराए को लेकर विवाद चल रहा था. मकान मालिक जब भी किराया मांगता तो किराएदार उसे धमकाते थे और भगा देते थे. 

इन सब से परेशान होकर मकान मालिक घर में ताला बंद करने चला गया और फिर क्या था, किराएदारों ने ताला बंद करने आए मकान मालिक को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया. इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए किरायेदार अवधेश और सुदर्शन के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया है.