गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर, 28 मई से था फरार
सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोप असद पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान मारा गया. इस बात की जानकारी गाजियाबाद पुलिस की ओर से दी गई. इस घटना में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया.
X (@vishalPosts)
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोरा इलाके में बकरीद के दिन 17 साल के सूर्य चौहान की हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद से मुख्य आरोपी फरार था, जिसे शनिवार देर रात गाजियाबाद पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि असद शहर से भागने के फिराक में था. इसके लिए वह अपने दोस्त से पैसे लेने के लिए खोड़ा आया था, इस दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि असद एक अन्य व्यक्ति के साथ खोड़ा पहुंचा था. इस दौरान पुलिस ने उसकी बाइक को हाथ देकर रोकने की कोशिश की, तभी असद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी असद पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई.
अपडेट जारी है..