बीजेपी वाले मार देंगे, जेल हम चले जाएंगे, पूजा पाल को लेकर अखिलेश यादव ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं इसे समझ नहीं सकता यहां तो हमें जेल भेजा जा सकता है. भाजपा समर्थक हमें मार डालेंगे. अगर किसी को किसी से खतरा होने का संदेह है, तो संगठन के भीतर उन लोगों की पहचान करने के लिए जांच होनी चाहिए जो खतरा पैदा करते हैं

Social Media
Gyanendra Sharma

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करने पर समाजवादी पार्टी ने विधायक पूजा पाल को निकाल दिया. उन्होंने कहा था कि अगर उनकी हत्या होती है तो इसके लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके प्रमुख अखिलेश यादव जिम्मेदार होंगे. अब इसपर अखिलेश यादव का जवाब आया है. अखिलेश यादव ने कहा कि यह समझ से परे है कि कोई सीएम से मिल रहा है और उसे दूसरी पार्टी के नेता से जान का खतरा है.

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं इसे समझ नहीं सकता यहां तो हमें जेल भेजा जा सकता है. भाजपा समर्थक हमें मार डालेंगे. अगर किसी को किसी से खतरा होने का संदेह है, तो संगठन के भीतर उन लोगों की पहचान करने के लिए जांच होनी चाहिए जो खतरा पैदा करते हैं. यह जांच जरूरी है. हम उत्तर प्रदेश सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते. इसलिए हमने केंद्र सरकार के गृह मंत्री को यह पत्र लिखा है. हमें उम्मीद है कि वे न्याय सुनिश्चित करेंगे. वह कितने साल हमारे साथ रहीं, तब उन्हें किसी से कोई खतरा नहीं था.

गृह मंत्रालय को पत्र लिखा

सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक पूजा पाल के जान का खतरा को लेकर गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है. उन्होंने पूरी जांच की मांग की है.अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि पूजा पाल हमारे साथ थीं. तब उन्हें खतरा नहीं था.उन्होंने कहा कि सपा ने पूजा पाल का मुश्किल समय में साथ दिया था. ऐसे में उन्हें किससे जान का खतरा है इसकी जांच करवाई जाए.

क्या वो बिहार में हो रही वोटर अधिकार यात्रा में जाएंगे? इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये यात्रा इंडिया गठबंधन की है. हम इसमें जरूर जाएंगे. जल्द ही कार्यक्रम जारी हो जाएगा. चुनाव प्रक्रिया पर भी अखिलेश ने गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग चुनाव में गड़बड़ी होने पर DM के पीछे छिप रहा है.

पूजा पाल ने बताया था जान को खतरा

पूजा पाल ने कुछ समय पहले ही एक्स पर लिखा था कि मेरे पति के हत्यारों को सजा मिल गई है.आपने मुझे जिस तरह से बीच रास्ते में अपमानित करके मरने के लिए छोड़ दिया है. इसलिए संभव है कि मेरे पति की तरह मेरी भी हत्या कर दी जाए. ऐसा होता है तो मेरी हत्या का वास्तविक दोषी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को माना जाए.