अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 की उम्र में ली आखिरी सांस

समाजवादी पार्टी के नेता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया. वह 38 वर्ष के थे. शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था. उनकी मृत्यु का कारण अभी तक सामने नहीं आया है.

Shilpa Srivastava

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का आज निधन हो गया. खबरों के अनुसार, उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में ही लाया गया था. इनका निधन कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. बता दें कि प्रतीक की उम्र 38 साल है. इस खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की हर दौड़ गई है. 

रिपोर्ट्स के अनुसार, इनके शरीर का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसके बाद ही यह पता चल पाएगा कि आखिर इनकी मौत हुई कैसे. इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6 बजे इन्हें जब अस्पताल लाया गया उससे पहले ही इनकी मौत हो चुकी थी. 

जानें कौन थे प्रतीक यादव:

बता दें कि प्रतीक यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे. प्रतीक ने कभी राजनीति में कदम नहीं रखा. वो बिजनेस से जुड़े थे और हाई-प्रोफाइल लाइफ जीते थे. इनके पास लग्जरी कारों का कलेक्शन था.