Asian Games 2026

पुलिस चौकी के अंदर युवकों की डंडे से पिटाई, वीडियो हुआ वायरल, को नप गए चौकी प्रभारी, जानें क्या है पूरा माजरा?

उत्तर प्रदेश के बनारस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के पास स्थित लंका पुलिस चौकी का बताया जा रहा है. वीडियो में पुलिस थाने के अंदर कुछ युवकों को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रही है.

x
Garima Singh

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के बनारस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के पास स्थित लंका पुलिस चौकी का बताया जा रहा है. वीडियो में पुलिस थाने के अंदर कुछ युवकों को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रही है. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन के रवैये के खिलाफ सवाल उठाए गए हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी चौकी के अंदर एक युवक को जमकर लाठियों से पीटते दिखाई दे रहा है. इस दौरान वह युवक की गिरेबान पकड़कर उसे लाठी से मार रहा है. इसके बाद युवक को बाल पकड़कर खींचता हुआ भी दिखाई पड़ रहा है.