UPPSC Protest : स्टूडेंट्स और पुलिस के बीच हाथापाई, उग्र छात्रों ने तोड़े बैरिकेड, तनावपूर्ण स्थिति
प्रयागराज में अभ्यर्थियों का चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और UPPSC Protest : छात्रों के बीच जबरदस्त नोकझोंक और हाथापाई हो रही है. स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है.मौके पर भारी फोर्स पहुंच गई है. प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने बैरिकेड तोड़ दिए हैं. बैरिकेड तोड़कर अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के गेट पर पहुंच गए हैं.
UPPSC Protest : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को PCS, RO और ARO परीक्षा को दिन में आयोजित करवाने वाले फैसले को लेकर 11 नवंबर से छात्रों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन आज भी जारी हैं.लगातार तीसरे दिन भी छात्रों के प्रदर्शन में उतनी ही आवाज है जितनी शुरू के पहले दिन थी. हालांकि लोगों का कहना है कि 20 हजार वाली संख्या अब घटकर नीचे आ गई है. बावजूद बचे हुए छात्र अभी भी प्रोटेस्ट वाली जगह पर डटे हुए हैं.
ऐसे में बीच खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के मुख्य गेट पर धरना दे रहे छात्र और छात्राओं को सादे कपड़ों में पहुंची पुलिस खींच ले गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धरना दे रही छात्राओं का आरोप है ही को पुलिस वालों के साथ कोई महिला कर्मी मौजूद नहीं थी. वहीं दूसरी आयोग का मुख्यालय धरना दे रहे अभ्यर्थियों और पुलिस की भीड़ से भरी हुई है. पुलिस भारी संख्या में यहां पिछले चार दिन से मुस्तैद है.
चौथे दिन भी छात्राओं का विरोध प्रदर्शन जारी
दर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़कर यूपीपीएससी के गेट नंबर 2 पर पहुंचे और अपना विरोध जारी है. न्यूज एजेंसी ANI की इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे अभियार्थी बैरिकेड्स फांद कर आयोग की गेट की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच खबर आ रही है कि पुलिस और छात्रों के बीच जबरदस्त नोकझोंक और हाथापाई भी हुई है. इस दौरान प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने बैरिकेड तोड़ दिए हैं.