नोएडा सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने सुसाइड कर लिया. इस युवक की मौत से सोसाइटी में हड़कंप मच गया.
नोएडा: सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में शनिवार को एक युवक की मौत से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि युवक 80 मंजिला इमारत की 43वीं मंजिल से नीचे गिर गया. घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में 29 वर्षीय युवक संभव जैन 43वीं मंजिल के बाहर रेलिंग के पास दिखाई दे रहा है.
कुछ सेकंड बाद वह नीचे गिर जाता है. घटना के समय वहां एक अन्य व्यक्ति भी नजर आता है. युवक के नीचे गिरने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
वीडियो और CCTV से जांच:
पुलिस अब घटना की पूरी परिस्थितियों को समझने के लिए CCTV फुटेज, सामने आए वीडियो और मौके से मिले साक्ष्यों की जांच कर रही है. घटना के समय 43वीं मंजिल पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक सोसाइटी में रहता था या किसी काम से वहां आया था. साथ ही उसके यहां पहुंचने और घटना से पहले की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है.
Also Read
पुलिस जुटा रही है जानकारी:
घटना के बाद सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था और वहां आने-जाने वाले लोगों से जुड़ी जानकारी भी जांच का हिस्सा है. पुलिस युवक की पहचान और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पुष्टि करने में जुटी है. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और उपलब्ध वीडियो, CCTV फुटेज तथा प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.