कारोबारी के घर लूट करने वाले बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, 4 लुटेरे घायल
थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 4 बदमाशों को गोली लगी है. पुलिस मुठभेड़ चारों बदमाश घायल हुए हैं.
NOIDA: एसीपी नोएडा प्रवीण सिंह ने बताया कि रविवार को थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस एवं स्वाट/सीआरटी टीम गौतमबुद्धनगर को बदमाशों को लेकर सूचना मिली थी. बताया गया था कि बी 11 सेक्टर 30 में घटना करने वाले बदमाश स्पेलैंडर बाइक और स्कूटी पर सवार होकर डीएनडी की तरफ से सेक्टर 18 नोएडा की ओर आने वाले हैं. जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और कार्रवाई को अंजाम दिया.
एसीपी ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए डीएलएफ तिराहे पर पहुंचकर चेकिंग की जाने लगी. इस दौरान सामने से आते हुये मोटर साइकिल व स्कूटी सवार बदमाश डीएलएफ नाले की तरफ अंधेरे की ओर भागने लगे. पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश पुलिस टीम पर फायर करने लगे. पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में चारों बदमाशों को गोली लगी है.
घायल बदमाशों की पहचान अनस, शाहनवाज , समीर और एजाज आलम के रूप में हुई है. घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है. अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.
7 दिन के अंदर ही हुआ खुलासा
सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के सेक्टर 30, बी- ब्लाक स्थित कारोबारी की कोठी में रविवार रात करीब साढ़े तीन बजे पैदल आए तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की थी. गन प्वाइंट पर कारोबारी से लूटपाट हुई थी, जिसके बाद कारोबारी की पत्नी ने 23 दिसम्बर को थाना सेक्टर 20 में अज्ञात बदमाश और नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.
पकड़े गए बदमाशों की जानकारी
अनस निवासी न्यू अशोक नगर थाना न्यू अशोकनगर दिल्ली, मूल पता- ग्राम चिरोहाट, जीरो माइल बस स्टैण्ड अररिया, जिला अररिया बिहार उम्र 20 वर्ष. दूसरा शाहनवाज निवासी गली न0 2 नया बांस सेक्टर 15 नोएडा, थाना फेस- 1 नोएडा गौतमबुद्धनगर, मूल पता- दाढी भवानीपुर थाना किशनपुर जिला सुपौल बिहार उम्र 22 वर्ष है. वहीं तीसरा बदमाश समीर निवासी जे0जे0 कालोनी मस्जिद के पास सेक्टर 16 नोएडा, थाना फेस-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर, मूल पता- ग्राम ढेटी पलासी थाना मदनपुर जिला अररिया बिहार उम्र 19 वर्ष है. चौथा बदमाश एजाज आलम निवासी झुग्गी न0 322 जे0जे0 कालोनी सेक्टर 16 नोएडा, थाना फेस-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर, मूल पता- ग्राम पटिंगा पलासी थाना ताराबाडी जिला अररिया बिहार उम्र 20 वर्ष है.
ढाई लाख की नकदी बरामद
इस कार्रवाई के दौरा पुलिस ने भारी मात्रा में बरामदगी भी की है. 2 लाख 5 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड. घटना में प्रयुक्त की गयी जोमेटो ई- रिक्शा. घटना में प्रयुक्त की गयी स्कूटी जुपिटर और चोरी की मोटर साइकिल स्पलैण्डर प्लस बरामद हुई है. इसके अलावा 4 तमंचे .315 बोर व 5 जिन्दा कारतूस और 6 खोखा कारतूस बरामद हुई हैं.
और पढ़ें
- कोहली का स्मिथ को आउट करने के लिए मास्टर प्लान, DSP ने चक्रव्यूह में फंसाकर किया धराशायी, वीडियो में देखें रणनीति
- महिलाओं को पीटा, मकान गिराया, बर्तन फेंके..., ब्राह्मण परिवार पर दबंगों ने किया अत्याचार, गुंडागर्दी का वीडियो वायरल
- IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट किकेट के ‘पुष्पाराज’, बनाया ऐसे रिकॉर्ड जिसे तोड़ना नामुमकिन है…