menu-icon
India Daily

यूपी में मानसून ने बढ़ाई रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट; किसानों के लिए सलाह जारी

उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अगले दो से तीन दिनों में पूरे प्रदेश में पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
यूपी में मानसून ने बढ़ाई रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट; किसानों के लिए सलाह जारी
Courtesy: ANI

उत्तर प्रदेश में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, मानसून प्रदेश के कई हिस्सों में पहुंच चुका है और तेजी से आगे बढ़ रहा है. 

IMD का कहना है कि यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो अगले दो से तीन दिनों के भीतर पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय हो सकता है. हालांकि बारिश के साथ तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

कई जिलों में भारी वर्षा की भी संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की वर्तमान रेखा आजमगढ़, अयोध्या और बरेली से होकर गुजर रही है. इसके चलते प्रदेश के अन्य जिलों में भी जल्द अच्छी बारिश शुरू होने की उम्मीद है. विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कई इलाकों में वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में व्यापक वर्षा होने के संकेत हैं.

इसके अलावा कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 से 3 जुलाई के बीच गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.

आंधी और बिजली को लेकर सतर्क रहने की सलाह

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 से 5 जुलाई के बीच भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2 से 6 जुलाई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 से 6 जुलाई के बीच आंधी और बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की अपील की है. हालांकि मानसून की सक्रियता से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. 2