मथुरा गुरुकुलम में दर्दनाक हादसा, जहरीली गैस से 4 छात्रों की मौत

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें चार छात्रों की मौत हो गई. यह घटना वृंदावन के चैतन्य विहार सेक्टर-2 स्थित पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम की है.

X
Shilpa Srivastava

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें चार छात्रों की मौत हो गई. यह घटना वृंदावन के चैतन्य विहार सेक्टर-2 स्थित पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम की है. यहां पानी की भूमिगत टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस के असर और डूबने की वजह से इन चारों को अपनी जान गंवानी पड़ी. वहीं, एक और छात्र यहां मौजूद था, जिसे सुरक्षित बचा लिया गया. इसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि यह हादसा मंगलवार, 6 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे हुआ. मृतक छात्रों की उम्र 17 से 20 साल के बीच बताई जा रही है. जैस ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली, वो तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. 

क्या है पुलिस का कहना:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा का कहना है, "वृंदावन क्षेत्र में एक वृंदावन गुरुकुलम करके संस्था है जहां पर बच्चे आकर रहते हैं और यह रेजिडेंशियल  सेटअप है जहां बच्चे रहते हैं और पढ़ते हैं . इसी संस्था के अंदर एक वाटर टैंक बना हुआ है जिसमें से कि बदबू आ रही थी और उसको साफ करने के लिए वहां के बच्चे इसमें उतरे थे सबसे पहले जब एक लड़का उसके अंदर उतरा तो वह बाहर नहीं निकला और उसके पीछे चार और लड़के अंदर गए . उसके बाद वो जब बाहर नहीं आए तो उनको वहां पर जो उपस्थित लोग थे उनके द्वारा प्रयास करके किसी तरह बाहर निकाला गया."