दहेज में AC न देने पर तीन तलाक! डेढ़ साल की शादी टूटी, मासूम बच्ची के साथ महिला को घर से निकाला
Lucknow Triple Talaq: लखनऊ के काकोरी में एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है. महिला का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे.
Lucknow Triple Talaq: लखनऊ के काकोरी इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को दहेज की मांग पूरी न कर पाने पर न सिर्फ प्रताड़ित किया गया, बल्कि उसके साथ क्रूरता की गई. पीड़िता ने पति और ससुरालवालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
काकोरी की रहने वाली पीड़िता का निकाह करीब दो साल पहले हरदोई के संडीला निवासी वसी अहमद के साथ हुआ था, लेकिन शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. शादी के शुरुआती कुछ महीनों तक सबकुछ ठीक था, लेकिन इसके बाद ससुरालवालों ने एसी और कार की मांग करनी शुरू कर दी.
छह महीने की मासूम को भी नहीं छोड़ा
महिला का कहना है कि मांगें पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. यही नहीं, उसकी छह महीने की बच्ची के साथ भी गलत व्यवहार किया गया. पीड़िता के अनुसार, 27 मई को दहेज को लेकर उसकी बुरी तरह पिटाई की गई और उसे आग लगाकर मारने की कोशिश की गई. उसने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, लेकिन आरोपी पति ने उस समय माफी मांगकर मामला शांत करवा दिया.
Also Read
- पहले पीट-पीटकर किया लहूलुहान, फिर बीच सड़क पर थार से मारी जोरदार टक्कर, नोएडा में सरेआम गुंडागर्दी का देखें वीडियो
- आगरा में यमुना में डूबने से 4 किशोरियों की मौत, 2 की हालत गंभीर, डूबने से पहले बनाई थी रील, सामने आया वीडियो
- Noida Viral Video: बीच चौराहे पर कार छोड़कर शराब की दुकान गया युवक, वीडियो वायरल होने पर ₹2500 का जुर्माना
28 मई को सुनाया गया तलाक
अगले ही दिन यानी 28 मई को, महिला के परिजनों के सामने ही उसके पति ने गालियां दीं और तीन तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया. पुलिस का कहना है, 'महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच जारी है और साक्ष्य के आधार पर आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.' क्या एसी या कार किसी रिश्ते की बुनियाद हो सकती है? यह मामला न सिर्फ महिला के साथ हुए अन्याय को दर्शाता है, बल्कि समाज के उस कड़वे सच को भी उजागर करता है, जिसमें दहेज अब भी एक ज़हर की तरह रिश्तों को मार रहा है.