बिकनी किलर से भी खूंखार है ये साड़ी किलर, पकड़ने के लिए पुलिस को बनानी पड़ी 22 टीमें: हैरान कर देगी पूरी कहानी
Saree Killer: बिकनी किलर चार्ल्स शोभराज की कहानी तो आप सभी ने सुनी होगी लेकिन यूपी के बरेली जिले में साड़ी किलर ने सनसनी फैला रखी है. 10 महिलाओं को मौत के घाट उतारने वाले साड़ी किलर को पकड़ने के लिए पुलिस को एड़ी चोटी का पसीना बहाना पड़ा. साड़ी किलर को पकड़े के लिए पुलिस ने 22 टीमें बनाई थी.
Saree Killer: बिकनी किलर का नाम तो आप सभी ने सुना होगा. चार्ल्स शोभराज को बिकनी किलर के रूप में जाना जाता है. दिसंबर 2022 में सजा काटने के बाद नेपाल की जेल से चार्ल्स शोभराज को रिहा किया गया था. शेभराज ने जितनी भी महिलाओं को कत्ल किया सभी की डेडबॉडी बिकनी में मिली थी. उसी तरह यूपी के बरेली जिले में एक खूंखार कातिल ने 10 महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया. इस किलर को साड़ी किलर कह कर पुकारा जा रहा है. पुलिस को पकड़ने में इस साड़ी किलर के पसीने छूट गए. इसे दबोचने के लिए पुलिस को 22 टीमें लगानी पड़ी थी. 15 महीने के बाद आखिर कार साड़ी किलर पुलिस के चंगुल में आ ही गया.
दरअसल, इसे साड़ी किलर इस लिए कहा जा रहा है क्योंकि इसने जीतनी भी महिलाओं को मौत के घाट उतारा सभी के गले में साड़ी का फंदा मिला. यानी महिलाओं को मारने का इसका तरीके सेम था. पुलिस को इसके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला था. होता था तो सिर्फ साड़ी का फंदा.
'साड़ी किलर' को पकड़ने के लिए पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
साड़ी किलर का असली नाम कुलदीप है.कुलदीप बरेली जिले के नबावगंज थाना क्षेत्र के बाकरगंज का निवासी है. इस किलर को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस को 15 महीनों को समय लगा.
इस किलर ने 10 महिलाओं को मौत की नींद सुलाई. गिरफ्त में आने के बाद कातिल ने अब तक 6 महिलाओं की हत्या करने का गुनाह कबूल कर लिया है.
1500 सीसीटीवी कैमरे, 1.5 लाख मोबाइल नंबर और 22 टीमें
साड़ी किलर को पकड़ने के लिए पुलिस को कितनी मशक्कत करनी पड़ी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पलिस ने इसे पकड़ने के लिए 25 टीम बनाई थी. इसके साथ 1500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले.
इतना ही नहीं कुलदीप को पकड़ने के लिए पुलिस ने करीब 1.5 लाख मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया था. इन सबके बावजूद कुलदीप पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था. लेकिन कहते हैं न कि कातिल कोई न कोई सुराग छोड़ ही जाता है.
ऑपरेशन 'तलाश' के तहत पकड़ा गया साड़ी किलर
साड़ी किलर को पकड़ने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन तलाश शुरू किया. इसके तहत 22 टीमें बनाई गईं थी. पुलिस ने कुल 1500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले. 1.5 लाख नंबर को सर्विलांस पर लगाया था. कातिल ने जितनी भी हत्याएं की वह सभी 25 किलोमीटर की रेंज में थीं.
जिस 25 किलोमीटर के दायरे में महिलाओं की हत्या हुई थी पुलिस ने वहां करीब 600 सीसीटीवी कैमरे लगाए थे. कातिल को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम को महाराष्ट्र भेजा गया और सीरियल किलर को लेकर स्टडी करवाई गई.
कुलदीप ने जिन महिलाओं की हत्या की थी सभी के शव खेत में मिले थे. ऐसे में पुलिस की टीम किसानों के भेष में कई बार उन इलाकों के खेतों में घूम चुकी है जहां हत्याएं हुईं थी.
साड़ी किलर ने खुद ही बताई महिलाओं को मारने की कहानी
साड़ी किलर कुलदीप ने बताया कि उसे महिलाओं से बहुत चिढ़न है. उसकी मां के रहते हुए उसके पिता ने दूसरी शादी की थी. उसके पिता उसकी मां को मारा करते थे. यह सब कुलदीप को अच्छा नहीं लगता था.
कुलदीप महिलाओं को गन्ने के खेत में ले जाता था. उसने पुलिस को बताया कि गन्ने के खेत में कुछ दिखता नहीं. गन्ने बड़े-बड़े होते हैं. गन्ने के खेत में महिलाओं को लाने के बाद वह उनकी हत्या कर देता था.
कुलदीप ने पूछताछ में बताया कि उसके पास मोबाइल नहीं है. वह जानबूझकर मोबाइल नहीं रखता था. इतना ही नहीं वह किसी वाहन का भी इस्तेमाल नहीं करता था. पैदल ही जाता था और महिलाओं की जान ले लेता था.