'भैया मुझे घर ले जाओ...' AC और सोने की चाहत ने ली एक और जिंदगी, आखिरी कॉल के बाद झांसी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

झांसी में शादी के चार महीने बाद एक नवविवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस खबर के बाद मायके पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है.

Pinterest
Meenu Singh

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है. विवाह के महज चार महीने बाद महिला की ससुराल में मौत हो गई. मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी और इसी उत्पीड़न के कारण उनकी बेटी की जान गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

चार महीने पहले हुई थी शादी

मृतका की पहचान सपना साहू के रूप में हुई है, जिनकी शादी इसी साल 20 फरवरी को अभिषेक साहू से हुई थी. अभिषेक झांसी के बिसाती बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी का कारोबार करती है. अब शादी के कुछ ही महीनों बाद महिला की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

महिला की मौत के अब मायके पक्ष वाले ससुराल पक्ष पर आरोप है कि शादी में पर्याप्त दहेज देने के बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे. मृतिका के भाई का कहना है कि शादी के बाद एयर कंडीशनर, सोने की चेन और अन्य सामान की मांग लगातार की जाती रही थी. उन्होंने आगे यह भी बताया कि ससुराल वालों की कुछ मांगें पूरी करने के लिए उन्हें हाल ही में नया कूलर भी दिया.


मौत से पहले किया था फोन

परिजनों के अनुसार सपना 18 जून को मायके से वापस ससुराल गई थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि वह वहां खुद को असहज महसूस करती थीं. शनिवार रात उन्होंने अपने भाई को फोन कर घर ले जाने की बात कही थी. अगले दिन सूचना मिली कि उनकी तबीयत खराब है. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना के बाद मृतका के परिवार ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि परिवार की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है. मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. बयान, साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जारी है.