झांसी: कार दुर्घटना में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत, जेल में बंद भाई से जा रहा था मिलने
यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत हो गई है. अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा अबान की तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई.
झांसी: यूपी के झांसी में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि अबान जेल में बंद अपने भाई से मिलने प्रयागराज से झांसी जा रहा था. रास्ते में ही उसकी व्हाइट हुंडई क्रेटा कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि अबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय गाड़ी कथित तौर पर काफी तेज रफ्तार में थी. सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है. अधिकारी दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं.
Also Read
जानें अतीक अहमद के परिवार के बारे में...
अतीक अहमद का परिवार कई आपराधिक मामलों के कारण चर्चा में रहा है. उसके बेटे असद अहमद की अप्रैल 2023 में उत्तर प्रदेश पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी. वे उमेश पाल हत्याकांड में वांछित था. दूसरा बेटा अली अहमद झांसी जेल में बंद है. उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं. उमर अहमद लखनऊ जेल में है और पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 11 मामलों में आरोपी है.
सबसे छोटा बेटा अबान की झांसी में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. वे पढ़ाई कर रहा था. अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार है. उसेके खिलाफ आपराधिक मामले हैं और उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है.