मथुरा से IIT पास साधु गिरफ्तार, अमीर लड़कियों को बनाता था शिकार; मोबाइल में मिले कई अश्लील वीडियो

आरोपी अभिषेक मिश्रा मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है और उसने साल 2021 में रुड़की आईआईटी से बीटेक की डिग्री ली थी. इसके बाद वह किसी कंपनी में 20 लाख के पैकेज पर नौकरी करने लगा, लेकिन उसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी और पिछले तीन साल से गोवर्धन के राधाकुंड में किराए के मकान पर रह रहा था.

X
Sagar Bhardwaj

पावन नगरी मथुरा से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां ऑनलाइन प्रवचन और भजन-कीर्तन के जरिए अमीर लड़कियों को अपने जाल में फंसाने वाले एक फर्जी साधु को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी IIT रुड़की से बीटेक पासआउट है. आरोपी साधु युवतियों को नशीला पदार्थ देकर उनका रेप करता था और फिर उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था.

ऐसे खुला आरोपी साधु का राज

यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहने वाली एक युवती की बहन ने एसएसपी श्र्लोक कुमार को एक प्रार्थन-पत्र सौंपा. शिकायत के मुताबिक,  छत्तीसगढ़ की रहने वाली पीड़िता बीएससी नर्सिंग थर्ड सेमेस्टर की छात्रा है जो 15 मई को मथुरा आई थी. मथुरा के राधाकुंड में पीड़िता की IOCL में इंटर्नशिप कर रही बहन एक साधु के मकान में किराए पर रहती थी. यहां पीड़िता बहन के साथ अपना जन्मदिन मनाने आई थी.

दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर की अश्लील हरकत

पीड़िता की बहन भजन-कीर्तन मंडली के माध्यम से कथित साधु अभिषेक मिश्रा के संपर्क में आई थी. 15 मई की रात अभिषेक ने भगवान का प्रसाद बताकर पीड़िता को दूध पिलाया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ अश्लील काम किया और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी.

5 लाख की मांगी रंगदारी   

                                                                                            
पीड़िता किसी तरह से वहां से निकलकर अपने घर छत्तीसगढ़ पहुंची जहां उसने अपनी मां को पूरी आपबीती बताई लेकिन लोक लिहाज के डर से मां चुप रही. इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को वीडियो कॉल कर 5 लाख रुपए की मांग की और पैसे ना देने पर निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी.

पुलिस में की शिकायत

इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने पिता को दी, जिसके बाद उसके पिता उसे मथुरा लाए और एसएसपी को पूरी घटना बताई. एसएसपी के आदेश पर थाना गोवर्धन में 25 मई को मुकदमा दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच शुरू हुई.

जांच में चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. पुलिस को पता चला कि आरोपी अभिषेक मिश्रा कई अन्य युवतियों के साथ भी इस तरह की हरकत कर चुका है. इसके बाद पुलिस ने अन्य पीड़ित युवतियों के परिजनों से भी बात की.

आईआईटी रुड़की से पासआउट है आरोपी साधु

आरोपी अभिषेक मिश्रा मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है और उसने साल 2021 में रुड़की आईआईटी से बीटेक की डिग्री ली थी. इसके बाद वह किसी कंपनी में 20 लाख के पैकेज पर नौकरी करने लगा, लेकिन उसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी और पिछले तीन साल से गोवर्धन के राधाकुंड में किराए के मकान पर रह रहा था.

अमीर युवतियों को बनाता था शिकार

साधु के वेश में सैतान अभिषेक मिश्रा उर्फ अधिकार्ता नारायण दास ऑनलाइन प्रवचन के जरिए विशेष रूप से उन लड़कियों को फंसाता था जो बड़ी कंपनियों में अच्छे पैकेज पर काम करती थीं. आरोपी उन्हें अपने पास बुलाता और उन्हें नशीला पदार्थ देकर उनका रेप करता और फिर उनकी वीडियो और फोटो खींच लेता था.

इन तस्वीरों का इस्तेमाल वह उन्हें  ब्लैकमेल करने के लिए करता था और फिर उनसे मोटी रकम वसूलता था. इसी वसूली की रकम से उसने राधाकुंड में एक मकान खरीदा जिसमें उसने अपना एक कथित आश्रम भी बना रखा था. पुलिस ने सोमवार को आरोपी को उसके मकान से गिरफ्तार कर मौके से दो युवतियों और एक बालक को भी सुरक्षित मुक्त कराया है जिन्हें नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया है.

युवक-युवतियों का कराता था गंधर्व विवाह

आरोपी पढ़े लिखे युवक युवतियों का गंधर्व विवाह कराता था और इसके बाद उन युवकों को अपने पास बुलाता और उन युवतियों का ब्रेनवाश करके उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था. आरोपी के मोबाइल से युवक-युवतियों के दर्जनों अश्लील वीडियो और तस्वीरें बरामद हुई हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.