T20 World Cup 2026

नहीं देखी होगी बाइक-कार की ऐसी टक्कर, वीडियो देखकर कलेजा आ जाएगा बाहर, मौत को टक से छूकर निकला बाइक सवार

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर दो लोग बैठकर जा रहे हैं. दोनों ने हेलमेट लगा रखा होता है. तभी पीछे से एक इनोवा कार आती है और बाइक में जोरदार टक्कर मार देती है.

@Deadlykalesh
Sagar Bhardwaj

भारत में सड़क हादसों की आए दिन खबरें आती रहती हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है जहां एक कार ने सड़क पर चलती एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. यह पूरी घटना बाइक के आगे चल रही एक कार के डैशबोर्ड में कैद हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि आगे चल रही कार में बैठी महिला की चीखें निकल गईं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर दो लोग बैठकर जा रहे हैं. दोनों ने हेलमेट लगा रखा होता है. तभी पीछे से एक इनोवा कार आती है और बाइक में जोरदार टक्कर मार देती है. टक्कर इतनी भयंकर थी की बाइक सवाल लोगों के हेलमेट तक गिर जाते हैं और इनोवा कार आगे से पूरी तरह पिचक जाती है.

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में बाइक सवाल दोनों लोग बाल-बाल बच गए. वरना ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि इतनी भयंकर टक्कर के बाद के कोई बच जाए.

महिला की निकली चीखें

जैसे ही इनवो ने बाइक को टक्कर मारी बाइक के सामने चल रही कार में सवाल महिला की चीखें निखल गईं और उसकी ये आवाज कार में लगे कैमरे में कैद हो गई.

जिम्मेदार कौन

इस हादसे के पीछे आखिर कौन जिम्मेदार था? क्या गलती इनवो कार वाले की थी या बाइक सवार की. वीडियो देखने से प्रतीत होता है कि गलती बाइक सवार की थी. दरअसल, बाइक सवार तेज रफ्तार में चलते-चलते अचानक से बीच सड़क पर ही ब्रेक लगा देता है और पीछे से आ रहा इनवो कार का ड्राइवर समय रहते ब्रेक नहीं लगा पाता और उसकी कार बाइक में घुस जाती है. बाइक सवार को सड़क के किनारे उतरकर बाइक रोकनी चाहिए थी, जबकि वह बीच सड़क में ही बाइक को रोक देता है जो इस हादसे का कारण बनती है.