'मैं तुझे प्यार करूं...', गाने पर बैंक मैनेजर के कमरे में युवती ने लगाए ठुमके, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
हरदोई जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवती एक शख्स के सामने डांस कर रही है. इस शख्स को बैंक मैनेजर बताया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बैंक मैनेजर के कमरे के अंदर कथित तौर पर रिकॉर्ड किए गए तीन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रह हैं. इन वीडियो में एक युवती को बॉलीवुड गाने 'तू मुझे कुबूल' और 'मैं तुझे प्यार करूं' पर नाचते हुए स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है. वहीं युवती जिस शख के सामने ये डांस कर रही है उसे कथित तौर पर बैंक मैनेजर बताया जा रहा है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं. और यूजर्स इन पर कमेंट भी कर रहे हैं. हालांकि इन वीडियो की सच्चाई की आधिकारिक तौर पर पुष्टी अभी तक नहीं हुई है.
निजी समारोह के वीडियो होने का दावा
स्थानीय लोगों में हो रही चर्चा के अनुसार माना जा रहा है कि ये वीडियो टाडियावां ब्लॉक के गुलरिया इलाके के हैं. क्लिप में दिख रहे शख्स का संबंध कथित तौर पर बिलग्राम में स्थित एक बैंक की ब्रांच से है. वहीं कमरे में नाच रही युवती की पहचान अभी तक पता नहीं लग पाई है. कुछ लोगों का दावा है कि ये वीडियो किसी निजी समारोह या जश्न के दौरान रिकॉर्ड किए गए थे. हालांकि मैनेजर को ऊनी जैकेट पहने देखा जा सकता है इसलिए कई लोगों का मानना है कि ये वीडियो सर्दियों के मौसम के हैं.
यहां देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारियों के सार्वजनिक व्यवहार पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है. रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि मैनेजर का अब दूसरे जिले में ट्रांसफर कर दिया गया है. टाडियावां पुलिस स्टेशन के अधिकारी इख्तियार हुसैन ने बताया कि वीडियो की सच्चाई की जांच के लिए एक पड़ताल शुरू कर दी गई है. पुलिस इस मामले से जुड़ी सटीक बैंक शाखा की पहचान करने की भी कोशिश कर रही है. अधिकारियों ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि ये वीडियो कब रिकॉर्ड किए गए थे.