US Israel Iran War

हापुड़ में धौलाना-गुलावटी रोड पर बस-ट्रक की टक्कर, 6 की मौत-कई घायल

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में धौलाना-गुलावटी रोड पर एक बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव अभियान तेजी से शुरू किया गया.

ANI X
Shilpa Srivastava

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में आज सुबह एक सड़क हादसा हो गया. हापुड़ के धौलाना-गुलावटी रोड पर एक बस और ट्रक की भयंकर टक्कर हो गई है. इस हादसे में अभी तक 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं, कई अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. जैसे ही सूचना मिली पुलिस समेत राहत बचाव टीम मौके पर पहुंच गईं. हादसे वाली जगह पर बचाव अभियान तेजी से शुरू किया गया. घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

राहत बचाव कार्य जारी है और लोगों को बस से निकाला जा रहा है. अस्पताल में लोगों का इलाज चल रहा है. हापुड़ के SP ज्ञानंजय सिंह ने बताया, "धौलाना-गुलावटी रोड पर एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई. इस बस में वे यात्री सवार थे जो एक बारात से लौट रहे थे. पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं."

मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे हुआ हादसा:

रविवार शाम को मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां पर यात्रियों से भरी डबल डेकर बस का कंट्रोल खो गया और सड़क के बीचोंबीच पलट गई. बता दें कि यह हादसा नौहझील थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 76 के पास हुआ.  यह बस नोएडा से दरभंगा करीब 100 यात्रियों को लेकर जा रही थी. 

इस हादसे के बाद यात्रियों की अफरा-तफरी मच गई. जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, वैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव कार्य सुरू किया. बस के अंदर फंसे यात्रियों को निकालने के लिए शीशे तोड़े गए और एक-एक कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया.