ग्रेटर नोएडा में महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा निकला 'जहरीला'! खाने के बाद 40 से ज्यादा लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ी, पहुंचाया गया अस्पताल
ग्रेटर नोएडा से मामला सामने आया जिसमें बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आंटा खाने के बाद 40 लोगों की तबियत खराब हो गई है.
नोएडा: कल पूरे भारत में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया गया. महादेव के इस व्रत को पूरे देश में बहुत ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है. लेकिन इसी बीच ग्रेटर नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाने से 40 से ज्यादा लोग कथित तौर पर बीमार पड़ गए. सभी बीमार लोगों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा श्रद्धालुओं के लिए जहरीला निकला.
पीड़ितों के परिवार के सदस्यों ने बताया कि कुट्टू के आटे से बना खाना खाने के कुछ ही देर बाद कुछ अजीब लक्षण दिखाने शुरू हो गए. कुट्टो के आंटे से बना खाना खाने के बाद लोगों को अचानक बेचैनी, उल्टी और बुखार की शिकायत हुई.
दो सोसाइटियों के निवासी हुए प्रभावित
शुरुआती जानकारी के अनुसार, सुपरटेक इको विलेज 3 और हिमालय प्राइड सोसाइटियों के निवासियों ने व्रत के दौरान कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाए. इसके तुरंत बाद ही उनमें से कई लोगों को लगातार उल्टी और तेज बुखार होने लगा. हालत बिगड़ने पर उन्हें सोमवार को ग्रेटर नोएडा के नीजि अस्पताल में भर्ती कराया गया. जब डॉक्टर ने उनकी जांच शुरु की तो वहां खाने में मिलावट की जानकारी मिली. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.
हुई फूड पॉइजनिंग
जांच के बाद डॉक्टर मरीजों की निगरानी कर रहे हैं. शुरुआती जांच में इसे फूड पॉइजनिंग का मामला बताया जा रहा था. हालांकि मरीज के बीमार होने के सटीक कारण की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि आंटे में मिलावट के कारण ही सभी की तबीयत खराब हुई है. हालांकि पुलिस अब इस मामले की तफतीश में जुटी हुई है.
पुलिस ने किया अस्पताल का दौरा
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई. बिसरख पुलिस थाना क्षेत्र की टीमों ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों और अस्पतालों का दौरा किया है. वहीं मिलावटी आटे के स्रोत का पता लगाने के लिए भी जांच जारी है. उम्मीद है जल्द ही इस मामले की सच्चाई सामने आएगी.
और पढ़ें
- 'भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है...', गोरखपुर के कार्यक्रम में संघ प्रमुख का बड़ा बयान
- क्या यूपी चुनाव में फिर होगा बसपा-सपा का गठबंधन? भव्य कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने दिए संकेत
- कार पर पेट्रोल पंप का पोल गिरने से सपा नेता की दर्दनाक मौत, प्रतापगढ़ से सामने आया हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो