T20 World Cup 2026

गाजियाबाद सुसाइड केस: कोरियन कल्चर से प्रभावित होकर तीनों बहनों ने बदले थे नाम, कर्ज में था पिता, विवादित शादी, सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

गाजियाबाद में तीन सगी बहनों की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान पांच चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. इनमें आर्थिक स्थिति, पारिवारिक कलह और कोरियन कल्चर का गहरा प्रभाव शामिल है.

grok
Kuldeep Sharma

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन इलाके में तीन बहनों द्वारा नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या किए जाने की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. शुरुआती तौर पर यह मामला एक साधारण सुसाइड जैसा लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नये और चौंगाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं. आर्थिक तंगी, टूटते रिश्ते, मोबाइल पर निर्भरता और सांस्कृतिक प्रभाव- इन सबने मिलकर इस दर्दनाक घटना को जन्म दिया.

कोरियन कल्चर से गहरा लगाव

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों बहनें कोरियन ड्रामा, म्यूजिक और यूट्यूब कंटेंट से बेहद प्रभावित थीं. उन्होंने अपने असली नामों की जगह Maria, Aliza और Cindy जैसे नाम अपना लिए थे. सुसाइड नोट में भी इस बात का जिक्र है कि उन्हें कोरियन कल्चर से दूर किया जा रहा था. इसके कारण वह तनाव में थीं और मानसिक रूप से टूट गई थीं.

पिता पर था भारी कर्ज

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बहनों के पिता पर लगभग दो करोड़ रुपये का कर्ज था. इसके साथ ही पारिवार का स्ट्रक्टर सामान्य नहीं था. जांच में सामने आया है कि लड़कियों के पिता की दो पत्नियां थीं और कुछ समय से उनकी साली भी उसी घर में रह रही थी. साली के घर आने के बाद दोनों पत्नियां घर छोड़कर चली गईं थी. इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से पुलिस में दर्ज है.

गरीबी के कारण पढ़ाई से बनाई दूरी

जानकारी के अनुसार परिवार की आर्थिक हालत इतनी खराब थी कि तीनों बहनें बीते दो-तीन साल से स्कूल भी नहीं जा पा रही थीं. हालत इस कदर खराब थी कि परिवार ने हाल ही में मोबाइल फोन बेचकर फ्लैट की बिजली रिचार्ज कराई थी. पुलिस यह जांच कर रही है कि लंबे समय से चली आ रही आर्थिक तंगी ने बच्चियों की मानसिक स्थिति को किस हद तक प्रभावित किया था.

मोबाइल छीना गया और शादी का दबाव बनाया गया

सूत्रों के अनुसार लड़कयों पर शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था. इसी के चलते उनके मोबाइल फोन का इस्तेमाल बंद करा दिया गया था. मोबाइल ही उनके लिए बाहरी दुनिया और पसंदीदा कंटेंट से जुड़ने का जरिया था. मोबाइल छिनने के बाद वे पूरी तरह अकेलापन और अवसाद महसूस करने लगीं थी. सुसाइड नोट में भावनात्मक आरोप और बचपन की तस्वीरें भी मिली हैं. पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है.