West Bengal Assembly Election 2026 IPL 2026

दरोगा ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया, चौकी में किया रेप,अबॉर्शन कराया, अनमैरिड बताकर की कोर्ट मैरिज

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद की एक युवती एक झगड़े से संबंधित मुकदमे में न्याय की आस लिए थी. इस मामले में मदद के लिए गाजियाबाद में तैनात दरोगा जय सिंह ने युवती से संपर्क किया. लेकिन, जिस व्यक्ति पर कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी थी, वही इस मामले में जल्लाद बन गया.

Social Media
Gyanendra Sharma

Ghaziabad police officer molested woman: गाजियाबाद की एक युवती से दरोगा रेप किया है. एक युवती ने गाजियाबाद के एक दरोगा पर बलात्कार, धोखाधड़ी और हत्या की धमकी देने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं. इस मामले ने स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता को भी उजागर किया है, जिसके चलते पीड़िता को कोर्ट का सहारा लेना पड़ा.

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद की एक युवती एक झगड़े से संबंधित मुकदमे में न्याय की आस लिए थी. इस मामले में मदद के लिए गाजियाबाद में तैनात दरोगा जय सिंह ने युवती से संपर्क किया. लेकिन, जिस व्यक्ति पर कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी थी, वही इस मामले में जल्लाद बन गया. आरोप है कि दरोगा ने युवती से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की और इसके बाद लगभग एक साल तक अलग-अलग स्थानों, यहाँ तक कि पुलिस चौकी में भी, उसका शारीरिक शोषण करता रहा.

धोखे की शादी और अबॉर्शन का दबाव

जब पीड़िता ने दरोगा के इस कुकृत्य का विरोध किया, तो उसने खुद को अविवाहित बताकर युवती से शादी का वादा किया. पीड़िता के गर्भवती होने पर दरोगा ने उसका जबरन अबॉर्शन करवाया. इसके बाद, पीड़िता के बार-बार अनुरोध पर, दरोगा ने 1 जुलाई 2024 को गाजियाबाद के एक आर्य समाज मंदिर में उससे शादी रचाई. लेकिन, शादी के बाद पीड़िता को पता चला कि दरोगा जय सिंह पहले से ही शादीशुदा है. 

दरोगा ने पीड़िता को हत्या की धमकी दी

जब पीड़िता ने 24 जुलाई 2024 को गाजियाबाद कमिश्नरेट में दरोगा जय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. उल्टा, आरोपी दरोगा ने पीड़िता को हत्या की धमकी दी, जिससे वह और डर गई. महिला ने बताया कि  हत्या की धमकी दी उसके बाद दरोगा ने मुझे धमकाया और हत्या की धमकी देते हुए कहा कि जिंदगी प्यारी नहीं है क्या. दरोगा लगातार धमकी देते हुए समझौते का दबाव बनाने लगा. 26 जून 2025 को पीड़िता ने गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई. अब कोर्ट के आदेश पर आरोपी दरोगा के खिलाफ लोनी थाने में केस दर्ज किया गया है.