NCR में घर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, यमुना एक्सप्रेसवे पर 1900 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट लॉन्च
दिल्ली-एनसीआर में गौड़ ग्रुप ने यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-22डी में 'गौड़ अलारिस' नाम से नई प्रीमियम हाउसिंग परियोजना लॉन्च की है. 1088 फ्लैट वाले इस प्रोजेक्ट से कंपनी को करीब 1900 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद है.
Gaur group launches Gaurs Alaris Project: दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए नया विकल्प सामने आया है. गौड़ ग्रुप ने यमुना एक्सप्रेसवे पर 'गौड़ अलारिस' परियोजना लॉन्च की है. आधुनिक सुविधाओं से लैस इस प्रोजेक्ट में 1088 फ्लैट बनाए जाएंगे और इसे तेजी से विकसित हो रहे इलाके में तैयार किया जाएगा.
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुरू हुआ नया प्रोजेक्ट
गौड़ ग्रुप ने अपनी नई आवासीय परियोजना 'गौड़ अलारिस' को यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-22डी में लॉन्च किया है. यह प्रोजेक्ट करीब 11.8 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा. कंपनी के अनुसार इसमें कुल 1088 प्रीमियम फ्लैट बनाए जाएंगे. यमुना एक्सप्रेसवे पहले से ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आगरा को जोड़ने वाला अहम कॉरिडोर है. आने वाले समय में इस इलाके में कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पूरे होने हैं, जिससे यहां रहने और निवेश करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है.
1900 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद
कंपनी का अनुमान है कि इस परियोजना से करीब 1900 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा. गौड़ ग्रुप का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में प्रीमियम घरों की मांग लगातार बढ़ रही है. इसी मांग को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना की शुरुआत की गई है. कंपनी के निदेशक सार्थक गौड़ ने बताया कि बेहतर सड़क संपर्क, तेजी से विकसित हो रहा इलाका और जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट इस क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत हैं. यही वजह है कि बड़ी रियल एस्टेट कंपनियां लगातार यहां नई परियोजनाएं ला रही हैं.
Also Read
गौड़ ग्रुप की भविष्य की योजना
करीब 30 साल पुराने गौड़ ग्रुप का दिल्ली-एनसीआर में मजबूत नाम है. कंपनी अब तक 10 करोड़ वर्ग फुट से ज्यादा रियल एस्टेट विकसित कर चुकी है. इसके अलावा 75 से अधिक परियोजनाओं के तहत 75 हजार से ज्यादा आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जा चुका है. कंपनी ने तीन इंटीग्रेटेड टाउनशिप भी विकसित की हैं. गौड़ ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनोज गौड़ ने कहा कि आज खरीदार ऐसे घर चाहते हैं जिनकी डिजाइन अच्छी हो, सुविधाएं आधुनिक हों और भविष्य में उनकी कीमत भी बढ़े. इसी सोच के साथ 'गौड़ अलारिस' परियोजना शुरू की गई है.