menu-icon
India Daily

वाराणसी में गंगा में चल रही नाव पर की थी नॉनवेज पार्टी, पांच युवक गिरफ्तार

गंगा नदी में नाव पर नॉनवेज पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वाराणसी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनकी नाव भी सीज कर दी है.

antima
Edited By: Antima Pal
वाराणसी में गंगा में चल रही नाव पर की थी नॉनवेज पार्टी, पांच युवक गिरफ्तार
Courtesy: grok

वाराणसी: गंगा नदी में नाव पर नॉनवेज पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वाराणसी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनकी नाव भी सीज कर दी है. दशाश्वमेध थाने की पुलिस को सोमवार शाम को गंगा के बीच एक नाव पर युवकों द्वारा नॉनवेज बनाने और शराब पीने का वीडियो मिला. वीडियो में युवक खुले में मीट बनाते और पार्टी करते दिख रहे थे.

वाराणसी में गंगा में चल रही नाव पर की थी नॉनवेज पार्टी

वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश फैल गया. पुलिस की सर्विलांस टीम ने वीडियो देखते ही तुरंत पहचान शुरू की. स्थानीय लोगों की मदद से पांचों आरोपियों की पहचान की गई और देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार युवक: दीपक कुमार (सूजाबाद, रामनगर)

अजय साहनी

राहुल साहनी

अरुण कुमार साहनी (डोमरी)

अनुराग निषाद

युवकों का बयान

पूछताछ में सभी युवकों ने बताया कि वीडियो हाल में नहीं, बल्कि सर्दियों के समय का है. उन्होंने दावा किया कि मानमंदिर घाट के सामने नाव पर वीडियो बनाया गया था, जिसे किसी ने पुराना वीडियो निकालकर अब वायरल कर दिया. दशाश्वमेध एसीपी डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. आरोपियों की पहचान कर तुरंत गिरफ्तारी की गई. सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. बुधवार को उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. आगे की जांच चल रही है.

पुलिस की सख्ती

पुलिस ने नाव को भी सीज कर लिया है. गंगा नदी को साफ-सुथरा और पवित्र बनाए रखने के लिए पुलिस किसी भी गैरकानूनी गतिविधि पर नजर रखे हुए है. गौरतलब है कि कुछ महीने पहले गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल हुआ था. उस मामले में भी पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था.