IPL 2026 US Israel Iran War Weather IMD

दामाद के साथ मिलकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या, बहन की शादी की खरीदारी को लेकर शुरु हुआ था विवाद

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के एक छोटे से गांव सेवइत में अपने ही पिता ने दामाद के साथ मिलकर अपने बेटे की जान ले ली. इस मामले में पिता ने पहले बेटे को बांधकर पीटा और फिर गले दबाकर जान ले ली.

Pinterest
Shanu Sharma

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक अपराध की बड़ी खबर सामने आ रही है. सेवइत गांव में शनिवार को एक युवक की हत्या उसके ही परिवार के लोगों ने कर दी. मिल रही जानकारी के मुताबिक यह विवाद शादी के खरीदारी को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद पिता ने दामाद के साथ मिलकर अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया.

घर में खुशियों का माहौल था. चारों तरफ शादी की बातें चल रही थी तभी किसी बात से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने अपने बेटे को पहले बांधकर बहुत पीटा और फिर गला दबाकर उसकी जान ले ली. मामले के सामने आते ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित अनिल की बहन काजल की इस महीने में ही शादी होने वाली थी. इस शादी की खरीदारी में पैसों को लेकर उसका विवाद अपने पिता गुड्डू लाल चौधरी के साथ शुरू हुआ. जिसमें बड़े बहनोई राजू भी शामिल हो गए. देखते ही देखते बात इतना बढ़ गया कि पिता ने पहले अपने बेटे को बांधकर पीटा और फिर उसका गला दबाकर जान ले ली.

इस पूरे घटना को अंजाम देने में दामाद ने पूरा साथ दिया. हालांकि जब उन्हें एहसास हुआ कि शायद अब ज्यादा हो गया तो तभी उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शुरु की जांच

पुलिस ने इस मामले की शिकायत दर्ज करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गुड्डू के दो बेटे और तीन बेटियां हैं. जिनमें से अब एक की मौत हो गई और पत्नी की भी मौत हो चुकी है. हालांकि गांव के लोगों का कहना है कि जब यह घटना घटी तब तीनों नशे में थे. शादी के घर में पैसों को लेकर थोड़ा तनाव था, ऐसे में छोटी बात किसी के मौत की वजह हो  गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूछताछ जारी है. वहीं पिता और दामाद दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इस घटना की वजह से खुशी का माहौल पूरी तरह से मातम में बदल गया.